{"_id":"62052fe00ad8b1590842be8d","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-campaigned-in-bhadaur-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: भदौड़ में सीएम चन्नी बोले- सिक्योरिटी वालों एक तरफ हो जाओ, यहां मुझे कोई नहीं मारेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab election 2022: भदौड़ में सीएम चन्नी बोले- सिक्योरिटी वालों एक तरफ हो जाओ, यहां मुझे कोई नहीं मारेगा
Thu, 10 Feb 2022 09:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:10 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को भदौड़ विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। ग्रामीणों के बीच पहुंच सीएम चन्नी ने अपनी बात रखी। वह श्री चमकौर साहिब और भदौड़ विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अतरसिंहवाला गांव में संबोधित करते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्योरिटी वालों एक तरफ हो जाओ, यहां कोई मुझे नहीं मारेगा। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री व बरनाला के हलका भदौड़ से कांग्रेस प्रत्याशी चरनजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को गांव अतरसिंह वाला में गाड़ी से उतरते ही कही। उन्होंने एक दर्जन गांवों में चुनावी सभाएं कीं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि क्या आप के गांव में पहले कोई मुख्यमंत्री आया, अगर नहीं आया तो उनको हाथ लगाकर देख लो, वह मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हलका भदौड़ वालों अब मुख्यमंत्री की कुर्सी आप के पास चलकर आई है और जीतने के बाद भी वह हलके में रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही शिक्षा का स्तर उठाएंगे। वहीं हर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। अस्पतालों व स्कूलों की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चन्नी ने भावुक होते हुए कहा कि गांव वालो- तुहाडे पिंड जो बड्डियां गड्डियां आईयां हन, एह राजे तो खोहके लियांदियां ने, हुण ऐहना गड्डियां ते तुसी मैनूं मुड़ चढ़ाना है, तुहाडी जिम्मेदारी है। सीएम चन्नी ने कहा कि बेशक मुझे बहुत कम समय मिला लेकिन कम समय में ही बडे़ एलान कर उनको लागू किया है। बिजली सस्ती की, डीजल-पेट्रोल व रेत भी सस्ता किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर माफिया राज खत्म कर राज्य को फिर से खुशहाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम सिर्फ बातें करने न आएं, पंजाब को कुछ देने का एलान करें: चन्नी
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर कहा कि वे केवल बातें करने न आएं। पंजाब आकर कुछ देने का एलान करें। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रधानमंत्री आएंगे ही नहीं लेकिन आते हैं तो सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने हलके श्री चमकौर साहिब के गांव गधराम कलां में प्रचार करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कशमीर की तर्ज पर पंजाब को भी औद्योगिक पैकेज की सुविधा दें। अगर प्रधानमंत्री ने विकास करवाना हो या रुपये देने हों तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। पीएम केवल बातें की करते हैं। केंद्र सरकार द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह अच्छी बात है।