फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi announces to set up Management College in Kapurthala

कपूरथला में सीएम चन्नी: डॉ. भीमराव अंबेडकर म्यूजियम की रखी आधारशिला, मैनेजमेंट कॉलेज की भी सौगात

Thu, 23 Sep 2021 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Sep 2021 09:27 PM IST
सार

कपूरथला पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ स्टेज पर जाकर भांगड़ा भी डाला। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के बुलावे पर सिक्योरिटी के मना करने के बावजूद स्टेज पर चढ़ जमकर भांगड़ा डाला। करीब 22 सेकेंड तक युवाओं के साथ भांगड़ा डालकर सीएम ने उनका हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi announces to set up Management College in Kapurthala
कपूरथला पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर कपूरथला में बनाया जाने वाला अत्याधुनिक म्यूजियम भावी पीढ़ी में बाबा साहेब के विचार का प्रचार करने वाला सिद्ध होगा। स्थानीय आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) में इस म्यूजियम का नींव पत्थर रखने और राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेले के मौके पर युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार की तरफ से इस अहम प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और यह प्रोजेक्ट इस महान नेता के लिए एक उचित श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस यादगार से बाबा साहेब, जिन्होंने गरीबों में से अति गरीब वर्ग की भलाई में अहम रोल अदा किया। उनके जीवन और विचारधारा का प्रचार करने में बहुत मदद मिलेगी। यह डॉ. अंबेडकर के जीवन, कार्य और विचारधारा से संबंधित विषयों के तथ्यों का एक पृथक सुमेल होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस म्यूजियम का दायरा 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा और इसका निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसको पांच गैलरियों में बांटा जाएगा, जिनमें बाबा साहेब के जीवन, फलसफे, कार्य, निजी जिंदगी और विचारधारा के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को दृश्यमान किया जाएगा। 

डॉ. अंबेडकर को गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सीएम चन्नी ने उनको एक महान विद्वान, कानूनी मामलों के माहिर, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कूटनीतिवान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के इतिहास में डॉ. अंबेडकर महान शख्सियत थे। वह बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित थे परंतु उनकी प्राप्तियों ने उनको विश्व नेता के तौर पर स्थापित किया। 

भारतीय संविधान डॉ. अंबेडकर की मेहनत, समर्पण का नतीजा था और उन्होंने इसके द्वारा पूरी मानवता का प्रतिनिधित्व किया। हमें डॉ. अंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि कैसे कठिन हालात में भी ऊंचे स्थान हासिल किए जा सकते हैं। पंजाब सरकार की तरफ से कपूरथला में डॉ. बीआर अंबेडकर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का एलान किया। इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट  की सहायता ली जाएगी। उन्होंने स्कूल ऑफ अंबेडकर थॉटस और भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर सेंटर फार रिसर्च की दोआबा में स्थापना का एलान किया। 

कपूरथला को मैनेजमेंट कॉलेज की सौगात
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को इंद्रकुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) में राज्यस्तरीय 7वें मेगा रोजगार मेले दौरान कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने मंच से कपूरथला में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के सहयोग से मैनेजमेंट कॉलेज स्थापित करने का एलान किया। वहीं मेडिकल कॉलेज कपूरथला का नींव पत्थर जल्द रखने का एलान किया।

यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा

उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में आईटीआई की स्थापना और भुलत्थ में 10 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई की स्थापना की घोषणा की। कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह के शहरी ढांचे के विकास के आग्रह मानते हुए सीएम चन्नी ने कपूरथला शहर को विशेष तौर पर 10 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देने का एलान किया और बिजली की हाईटेंशन तारों हटाने के लिए भी चार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चौथा दर्जा कर्मचारियों की भर्ती नियमित होगी और ठेके पर नहीं रखा जाएगा।

सीएम ने स्टेज पर जाकर डाला भंगड़ा

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) में आयोजित 7वें मैगा रोजगार मेले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ स्टेज पर जाकर भांगड़ा डाला। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के बुलावे पर सिक्योरिटी के मना करने के बावजूद युवाओं की बात मानकर स्टेज पर चढ़ जमकर भांगड़ा डाला। करीब 22 सेकेंड तक युवाओं के साथ भांगड़ा डालकर सीएम ने उनका हौसला भी बढ़ाया। 

सीएम चन्नी का भांगड़ा लवर होना जगजाहिर है। मुख्यमंत्री अपने साथी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के साथ बैठकर भांगड़े की पेशकारी का आनंद उठा रहे थे कि बीच में से भांगड़ा टीम के एक सदस्य ने उन्हें स्टेज से भांगड़ा डालने का आग्रह किया फिर एक सदस्य उन्हें लेने नीचे आया तो सिक्योरिटी ने उसे लौटा दिया। तीसरी बार फिर एक सदस्य के आग्रह को सीएम मना नहीं कर पाए और उसके साथ स्टेज पर चढ़कर भांगड़ा डालने लगे। उन्होंने पूरी भांगड़ा टीम की जहां हौसला अफजाई की, वहीं उन्हें गले लगाकर प्यार भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed