फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi announced to increase monthly honorarium of Anganwadi workers

पंजाब: सीएम चन्नी का एक और एलान, 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1400 रुपये तक की वृद्धि

Tue, 04 Jan 2022 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 02:43 PM IST
सार

मोरिंडा में आयोजित रैली में सीएम चन्नी ने मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक हजार रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 1,050 रुपये की वृद्धि का एलान किया।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi announced to increase monthly honorarium of Anganwadi workers
मोरिंडा में रैली के दौरान सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को मोरिंडा में आंगनबाड़ी वर्करों, मिनी वर्करों और हेल्परों को सरकार की तरफ से मिल रहे वेतन में बढ़ोतरी का एलान किया। सीएम ने आंगनबाड़ी वर्करों के मासिक मानदेय में 1,400 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। पहले उन्हें 8100 रुपये मिलते थे जो अब बढ़कर 9500 रुपये कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरिंडा में सीएम चन्नी ने मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक हजार रुपये और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 1,050 रुपये की वृद्धि का एलान किया। मिनी वर्कर के वेतन में एक हजार रुपये बढ़ोतरी कर 5300 से 6300 रुपये कर दिए गए हैं। जबकि हेल्परों के वेतन में 1050 रुपये का विस्तार करते हुए 4050 से 5100 रुपये कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों के वेतन में हर साल 500 रुपये जबकि मिनी वर्करों और हेल्परों के वेतन में 250 रुपये हर साल विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों के मसलों का हल किया जा रहा है। 

अरविंद केजरीवाल को कोरोना हुआ, हमें कोरोना नहीं लेना 

इस दौरान सीएम चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को कोरोना हो गया है और वह उन की अच्छी सेहत की कामना करते हैं। पंजाब के बाहर से आकर लोग राज करना चाहते हैं पर हमें कोरोना नहीं लेना है। पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर कहा कि दिल्ली में कोरोना बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनके साथ बात भी की है। पंजाब के बाहर से कोरोना न आए इसके लिए पाबंदियां लगाई जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed