फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amrinder Singh provides Official Staff to Six Advisors

पंजाबः कैप्टन के छह सलाहकारों को मिले निजी सहायक, दफ्तरों में स्टाफ की नियुक्तियां भी शुरू

Sat, 14 Sep 2019 10:05 AM IST
खुशबू गोयल हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amrinder Singh provides Official Staff to Six Advisors
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किए गए छह विधायकों के दफ्तरों के लिए पंजाब सरकार ने स्टाफ का निर्धारण भी कर दिया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के इन सलाहकारों को भी राज्य सरकार ने निजी सहायक मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन


सरकार के आम राज प्रबंध विभाग की सचिवालय अमला-2 शाखा की ओर से मुख्यमंत्री के उक्त सलाहकारों के लिए स्टाफ की तैनाती शुरु कर दी गई। इसके तहत सबसे पहली सूची उन छह अधिकारियों की जारी की गई है, जिन्हें उक्त सलाहकारों के निजी सहायक के तौर पर तैनात किया गया है। नियुक्त किए गए सभी अधिकारी रिकार्ड अनुसार पोस्टिंग के लिए उपलब्ध थे। इनमें, कश्मीरी लाल नफरी को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अमरिंदर सिंह राजावडिंग के साथ सचिव के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जबकि सुखमंदर सिंह को सीएम के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह ढिल्लों के निजी सहायक, जसविंदर सिंह को सीएम के राजनीतिक सलाहकार संगत सिंह गिल्जियां का निजी सहायक, मनजीत कौर को सीएम के राजनीतिक सलाहकार कुलजीत सिंह नागरा की निजी सहायक, सुदेश कुमारी को सीएम के राजनीतिक सलाहकार तरसेम सिंह डीसी की निजी सहायक, राजिंदर कौर को सीएम के राजनीतिक सलाहकार ?इंदरबीर सिंह बुलारिया की निजी सहायक लगाया गया है। इनके अलावा, उक्त सलाहकारों के दफ्तरों में क्लर्कों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम राज प्रबंध विभाग की एडीशनल सेक्रेटरी अमनदीप कौर द्वारा जारी आदेश में कहा गया गया है कि सलाहकारों के साथ अटैच किए गए कर्मचारी अपनी हाजिरी रिपोर्ट की कापी अंडर सेक्रेटरी (प्रशासन अमला-4), अंडर सेक्रेटरी लेखा-2 आम राज प्रबंध विभाग को हर हालत में भेजनी होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर सलाहकार के साथ तैनात किए कर्मचारी अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर तुरंत हाजिरी रिपोर्ट नहीं देंगे, तो उनका वेतन अगले आदेश तक बंद कर दिया जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार, कमलजीत सिंह जोकि भवन एवं सड़क शाखा-1 में तैनात थे, को सलाहकार कुशलदीप सिंह ढिल्लों के दफ्तर में, सु्खबीर सिंह जो सरकुलेटिंग शाखा में तैनात थे को संगत सिंह गिल्जियां के दफ्तर में, सेहत शाखा-1 में तैनात कुलबीर सिंह को अब अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के दफ्तर में, पीपी-4 शाखा में तैनात मनिंदर सिंह को इंदरबीर सिंह बुलारिया के दफ्तर में, विशेष कल्याण सेल (नॉन प्लान) में तैनात हरप्रीत सिंह को कुलजीत सिंह नागरा के दफ्तर में और बजट व अमला शाखा (चौकसी विभाग) में तैनात रहे हरजीत सिंह को तरसेम सिंह के दफ्तर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed