तालिबान का डर: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से की अपील, अफगानिस्तान में फंसे सिखों को वापस लाएं
कैप्टन अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे किए जाने को लेकर चिंता जता चुके हैं। कैप्टन ने कहा था कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ पहले ही चिंता का विषय है। देश की सीमाओं पर अधिक सतर्कता बरते जाने के लिए कैप्टन ने केंद्र सरकार से मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबानी हमले के दौरान गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों को बचाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से अपील की है। ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार लोगों को बचाने के लिए हर संभव मदद करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर पहले ही चिंता जता चुके हैं।
सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान गुरुद्वारे में 200 सिखों सहित अन्य लोगों को विदेश मंत्री डा. जय शंकर से बचाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि अफगानिस्तान में लोगों को बचाने के लिए जो भी मदद की आवश्यकता होगी उसमें पंजाब सरकार पूरा प्रयास करेगी। इससे पहले रविवार को कैप्टन ट्वीट कर अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे किए जाने को लेकर चिंता जता चुके हैं। कैप्टन ने कहा था कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ पहले ही चिंता का विषय है। देश की सीमाओं पर अधिक सतर्कता बरते जाने के लिए कैप्टन ने केंद्र सरकार से मांग की है।
Punjab CM Captain Amarinder Singh urges External Affairs Minister Dr. S Jaishankar for "immediate evacuation of all Indians, including around 200 Sikhs, stuck in Afghanistan after the Taliban takeover". pic.twitter.com/oJW0hUSTcw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 16, 2021
इससे पहले आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य पंजाब की रक्षा की कसम खाई। यहां तक कि उन्होंने केंद्र के 'काले कृषि कानूनों' को निरस्त करने के लिए किसानों के साथ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।