{"_id":"5f492e128ebc3e3ced200d52","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-flags-off-corona-mobile-testing-clinic-and-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टेस्टिंग क्लीनिक और एंबुलेंस को कैप्टन ने दिखाई हरी झंडी, ‘एमसेवा व्हाट्सएप चैटबोट’ भी लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टेस्टिंग क्लीनिक और एंबुलेंस को कैप्टन ने दिखाई हरी झंडी, ‘एमसेवा व्हाट्सएप चैटबोट’ भी लांच
Fri, 28 Aug 2020 09:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन ने कोरोना टेस्टिंग लैब और एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस कोरोना टेस्टिंग मोबाइल क्लीनिक और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई है। यह एंबुलेंस सन फाउंडेशन के चेयरमैन और विश्व पंजाबी संस्था के अंतरराष्ट्रीय प्रधान विक्रमजीत सिंह साहनी ने दान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को मोबाइल क्लीनिक की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि मोबाइल क्लीनिक में नाक और मुंह द्वारा टेस्टों के लिए बिना संपर्क वाली थर्मल टेस्टिंग होती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मोबाइल टेस्टिंग आज के समय की बड़ी जरूरत है और यह दूर-दराज के इलाकों को कवर करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘एमसेवा व्हाट्सएप चैटबोट’ लांच
बिना संपर्क नागरिक सेवाएं देने का ढंग और बेहतर पहुंच मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘एमसेवा व्हाट्सएप चैटबोट’ की शुरुआत की है। यह कोविड-19 महामारी के दौरान अपने मसलों के हल करने में आम लोगों के लिए बहुत मददगार और लाभकारी होगी। लोग मिस्ड कॉल देकर या 87509-75975 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर चैटबोट तक पहुंच सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा नागरिकों को बिना किसी दिक्कत के बहुत ही कम समय में अपनी शिकायतों को आसानी से दर्ज और ट्रैक करने में सहायता करेगी। यह चैटबोट फिलहाल चार नगर निगमों फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और 1 नगर काउंसिल - जीरकपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है।
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन