फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh Announced to conserve old jail of Bassi Pathana on occasion of 400 Parkash Purab of Guru Teg Bahadur

पंजाब: बस्सी पठाना की जिस जेल में 40 दिन नजरबंद रहे थे गुरु तेग बहादुर, सरकार करेगी उसका संरक्षण

Sun, 02 May 2021 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 08:25 AM IST
सार

इस जेल में नौवें पातशाह को उनके साथियों सहित नूर मुहम्मद खान मिर्जा ने 40 दिन तक उस समय नजरबंद रखा था, जब वह बादशाह औरंगजेब से मिलने जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh Announced to conserve old jail of Bassi Pathana on occasion of 400 Parkash Purab of Guru Teg Bahadur
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के समारोहों के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अनेक विकास प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किए। इनमें बस्सी पठाना की पुरानी जेल का संरक्षण भी शामिल है। इस जेल में नौवें पातशाह को उनके साथियों सहित नूर मुहम्मद खान मिर्जा ने 40 दिन तक उस समय नजरबंद रखा था, जब वह बादशाह औरंगजेब से मिलने जा रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि श्री गुरु तेग बहादुर अजायबघर आनंदपुर साहिब का दो करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण होगा। इसको नया रूप देने के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ पहली मंजिल का नवीनीकरण होगा, जबकि निचली मंजिल पर तस्वीरों की प्रदर्शनी के असली स्वरूप को बरकरार रखा जाएगा। यह अजायबघर साल 1977 में तख्त केसगढ़ साहिब के नजदीक बनाया गया था। पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित यह एकमात्र अजायबघर है।
विज्ञापन



कैप्टन ने एलान किया कि विरासत-ए-खालसा श्री आनंदपुर साहिब के नजदीक 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नेचर पार्क विकसित किया जाएगा। तकरीबन 62 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में बड़े स्तर पर दुर्लभ किस्म के पौधे लगाए जाएंगे और इस पार्क के मौजूदा वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि भारत सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व संबंधी जल्द ही एक यादगारी डाक टिकट जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से शुरू किए जा चुके हैं ये प्रोजेक्ट

राज्य सरकार द्वारा पहले ही शुरू किए गए प्रोजेक्टों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी के जीवन से संबंधित दो बड़े शहरों- बाबा बकाला और श्री आनंदपुर साहिब में 20.50 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों का काम चल रहा है। इसके अलावा गुरु साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त 103 स्थानों, जिनमें 79 गांव और 24 शहर शामिल हैं, को 50 लाख रुपये प्रति गांव और एक करोड़ रुपये प्रति शहर का अनुदान बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दिया गया है। अब तक 6986 गांवों में 60 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। 

बाबा बकाला को नगर पंचायत बनाने का एलान
लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने बाबा बकाला पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पंचायत करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनगणना की कार्रवाई के बाद लागू होगा, क्योंकि मौजूदा समय में नई म्युनिसिपल बनाने पर रोक है। कैप्टन ने तरनतारन में बनने वाली श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ का नींव पत्थर रखने का भी एलान किया। यह यूनिवर्सिटी पिछले साल पास किए गए एक्ट के अंतर्गत अस्तित्व में आ चुकी है और इसके लिए जमीन की पहचान कर ली गई है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। श्री आनंदपुर साहिब में निर्माणाधीन भाई जैता जी मेमोरियल में खंडा साहिब सुशोभित कर दिया गया है। इसके लिए 32 टन स्टील का प्रयोग हुआ है और इस पर 27 करोड़ की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed