फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh target on Sukhbir Singh Badal

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- दिन में सपने न देखें सुखबीर, सत्ता में नहीं आने वाला अकाली दल

Wed, 04 Nov 2020 05:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh target on Sukhbir Singh Badal
सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुखबीर बादल ने हाल ही में अकाली दल की सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को जेल भेजनी की धमकी दी थी। सुखबीर के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अकाली अध्यक्ष से दिन में सपने न देखने की सलाह दी। कैप्टन ने कहा कि अकाली दल इतनी जल्दी राज्य की सत्ता में आने वाला नहीं है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शिअद की अगली सरकार बनाने के सपने कभी साकार नहीं होंगे। पंजाब के लोग अकाली-भाजपा के 10 सालों के कुशासन के दौरान की गई ज्यादतियों को अभी भूले नहीं हैं। अकाली दल प्रधान द्वारा उन पर कैबिनेट मंत्री को बचाने के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल को ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों से लोगों को गुमराह करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने सुखबीर बादल से कहा कि राज्य के लोग आपके बिना सिर-पैर के आरोपों के जाल में फंसने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक धर्मसोत का संबंध है, इस मामले में गबन का कोई भी सबूत सामने नहीं आया। तीन अतिरिक्त मुख्य सचिवों की एक समिति की तरफ से वजीफा घोटाले के आरोपों की विस्तृत जांच की गई, जिसके बाद मुख्य सचिव ने भी जांच की। कैप्टन ने कहा कि आखिर में उन्होंने खुद भी समूचे तथ्यों की जांच की और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। सुखबीर इस मुद्दे पर बवाल मचाकर झूठ को सच में नहीं बदल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed