फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh target on Delhi CM Arvind Kejriwal over Farmers issue

केजरीवाल पर बरसे कैप्टन, बोले- खालिस्तानियों से संबंध रखने वाले से किसानों को हिमायत की जरूरत नहीं

Tue, 15 Dec 2020 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh target on Delhi CM Arvind Kejriwal over Farmers issue
कैप्टन अमरिंदर सिंह, अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कैप्टन ने कहा कि किसानों को 2017 के विधानसभा चुनाव के समय खालिस्तानियों से संबंध रखने वाले व्यक्ति से किसी हिमायत की जरूरत नहीं है। कैप्टन ने केजरीवाल से कहा कि अगर आप सोचते हो कि किसान आपकी नौटंकी और मगरमच्छ के आंसुओं के झांसे में आ जाएंगे तो आप अब भी उसी तरह गलत हो, जिस तरह आप पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में जीतने की उम्मीद लगाकर गलत साबित हुए थे।

विज्ञापन


कैप्टन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की तुलना उस धूल भरी आंधी से की जो हवा की दिशा को देखकर चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल की किसान आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बिल्कुल भी सफल नहीं होगी।
विज्ञापन



कैप्टन ने केजरीवाल को आग से न खेलने की चेतावनी दी और कहा कि आपको और आपकी पार्टी को भारत के राजनीतिक नक्शे से पूरी तरह मिट जाने से पहले पीछे हट जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के साथ धोखा करने वाला कभी भी जनता के गुस्से से बचा नहीं है। केजरीवाल ने पहले ही किसानों के साथ एक से अधिक बार धोखा किया है। अब केजरीवाल को इनके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने में असफल रहने के बाद अब अरविंद केजरीवाल अपनी साख बचाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं लेकिन इससे न तो वे किसानों के गुस्से से बच सकेंगे और न ही वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की डूबती नैया बचा सकेंगे। 

केजरीवाल के आरोपों का कैप्टन ने जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि यह बात हर पंजाबी जानता है कि मैं ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के झूठे केस या किसी अन्य मामले से डरने वाला नहीं हूं। पंजाबी यह भी जानते हैं कि यदि केजरीवाल का मनोरथ पूरा होता हो तो वह अपनी आत्मा भी बेच देते।


केजरीवाल की केंद्र से साठगांठ जगजाहिर
कैप्टन ने कहा कि पूरी दुनिया को यह पता चल चुका है कि कैसे राष्ट्रीय राजधानी में काले कृषि कानूनों में से एक कानून लागू कर किसानों के हित बेचे गए। यह घिनौना कदम भी उस समय उठाया गया जब किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारियां कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कदम से दिल्ली के मुख्यमंत्री की केंद्र सरकार के साथ सांठगांठ जगजाहिर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed