फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh gave suggestion in CWC meeting

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- एआईसीसी की वर्चुअल बैठक छह माह के भीतर बुलाएं

Tue, 25 Aug 2020 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh gave suggestion in CWC meeting
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। केंद्रीय वर्किंग कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई मीटिंग में उन्होंने राहुल गांधी के इस सुझाव की हिमायत की है कि कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी के मामलों को चलाने में मदद करने के लिए कोई ढांचा होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह पार्टी के सीनियर नेता पी. चिदंबरम की इस बात से भी सहमत हैं कि नये अध्यक्ष का चयन करने के लिए एआईसीसी का अगला सत्र जल्द ही, अगले छह महीनों के अंदर बुलाया जाए। 

विज्ञापन


पी. चिदम्बरम के इस मुद्दे संबंधी सुझाव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि क्योंकि कोविड महामारी के कारण नियमित सत्र नहीं बुलाया जा सकता इसलिए वर्चुअल सत्र बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह कमेटी के उस संकल्प के साथ भी पूर्ण तौर पर सहमत हैं जिसमें पार्टी अंदरूनी मतभेदों को मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच की बजाय पार्टी के अंदर ही विचार और हल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कहा कि देश में एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां किसी कांग्रेसी नेता की मौजूदगी न हो और गांधी परिवार ने पार्टी को हमेशा एक सूत्र में बांधकर रखा है और सोनिया गांधी ने बीते दो दशकों के दौरान पार्टी को एकजुट रखा हुआ है। नेहरु-गांधी परिवार की कांग्रेस पार्टी की पांच पीढ़ियों में से दो ने देश की खातिर अपनी जान भी कुर्बान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोनिया गांधी ने कहा था कि देश इस समय बड़े संकट का सामना कर रहा है, जिसमें कोविड, आर्थिक समस्याएं और चीन का खतरा शामिल हैं। ऐसे समय में भी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कई लोकतंत्र विरोधी कार्रवाइयों जैसे कृषि अध्यादेश, पर्यावरण के नियमों में बदलाव और नई शिक्षा नीति को अंजाम देने में व्यस्त है और देश के संविधान को भाजपा से खतरा है, जोकि बाकायदा चुनी गई कांग्रेस की सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed