फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on Central government over Farm Laws

कृषि कानूनों पर बरसे कैप्टन : कहा- केंद्र को लोगों की आवाज सुननी पड़ेगी, यह हिटलर का जर्मनी नहीं है

Thu, 25 Mar 2021 02:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 02:23 AM IST
सार

  • पाक-चीन के बढ़ते आर्थिक व सैन्य संबंध केंद्र की कूटनीतिक असफलता : कैप्टन
  • कहा- यह हिटलर का जर्मनी या माओ का चीन नहीं है, लोगों की बात सुननी पड़ेगी 
  •  हठ और अहंकार छोड़कर तुरंत कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार 
  • अमरिंदर सिंह ने कहा- 2022 में कांग्रेस को किसी दल से खतरा नहीं 

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh attack on Central government over Farm Laws
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे आर्थिक और सैनिक संबंध को भारत की कूटनीतिक असफलता करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संकट को सुलझाने में देरी से केंद्र सरकार पाकिस्तान को राज्य में बढ़ रही बेचैनी का फायदा उठाने की इजाजत दे रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि यदि किसी अन्य कारण से नहीं तो कम-से-कम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में कृषि कानून रद्द किए जाएं। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार को हठ और अहंकार छोड़ने और तुरंत कृषि कानून वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हिटलर का जर्मनी नहीं और न ही माओ जेदोंग का चीन है। लोगों की आवाज सुननी पड़ेगी। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि आप यह क्यों नहीं सोचते कि ऐसे दौर में पाकिस्तान क्या करेगा? मुख्यमंत्री ने इतिहास से सबक सीखने पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि पाकिस्तान पंजाब में नौजवानों में पाई जा रही नाराजगी का फायदा उठाएगा। जैसा वह पिछले समय में भी करता आया है। किसानों का आंदोलन तेज होने के बाद ड्रोनों द्वारा पंजाब में हथियारों की तस्करी बढ़ने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या दिल्ली सो रही है? राजनीति में अपने 52 वर्षों के तजुर्बे का जिक्र करते हुए कैप्टन ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद के सिर उठाने का दौर भी देखा है और पंजाब के मुख्यमंत्री की हत्या भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच आर्थिक और सैन्य संबंध के कारण आज स्थिति बहुत खराब है जो भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बेशक भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने में समर्थ है लेकिन सवाल तो यह है कि भारत सरकार मुल्क के दो बड़े दुश्मनों को एकजुट होने की इजाजत क्यों दे रही है?’ उन्होंने कहा कि यदि जंग होती है और पाकिस्तान व चीन एक हो जाएंगे और पंजाब जंग के मोर्चे पर होगा क्योंकि इसकी पाकिस्तान से 600 किलोमीटर लंबी सरहद लगती है। 

मेरा तजुर्बा मेरी सबसे बड़ी ताकत : कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उनके राज्य को चलाने और सेना में रहने का तजुर्बा उन्हें 2022 से आगे राज्य की चुनौतियों का मुकाबला करने में मददगार साबित होगा। एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री ने सी-वोटर सर्वेक्षण, जिसमें 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के आगे होने की बात कही थी, को नकारते हुए कहा कि यह केजरीवाल का भाड़े का सर्वेक्षण है। 

आप नेता के पास मीडिया का बहुत बड़ा बजट है, जिसका प्रयोग वह ऐसे सर्वेक्षण खरीदने के लिए कर सकते हैं। केजरीवाल की पार्टी से पंजाब में कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है। इसी कंपनी ने 2016-17 में आप को 100 सीटें आने की भविष्यवाणी की थी और सब जानते हैं कि आखिरकार उनको कितनी सीटें हासिल हुईं। केजरीवाल और उनकी पार्टी का हाल 2022 में भी यही होगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों में फूट है और कोई भी उनको एकजुट नहीं रख सकता। बड़े बादल अपनी उम्र के कारण अब पार्टी का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं हैं। भाजपा की पंजाब में संभावना पर उन्होंने कहा कि कौन सी भाजपा। पार्टी का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा बौखलाहट में आकर शिअद के साथ फिर से जुड़ सकती है।

‘पंजाब मेरे दिल में बसता है’
कैप्टन ने कहा कि पंजाब मेरे दिल में बसता है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करने की उनकी योग्यता के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि चाहे हर कोई अकेला ही सक्षम नहीं होता लेकिन उनका मानना है कि वे पंजाब की मदद कर सकते हैं।

उनको राज्य खासकर कृषि क्षेत्र संबंधी मसलों से निपटने का तजुर्बा है, क्योंकि 1985 से जब भी उनको पद की सेवा निभाने का मौका मिला है, वे कृषि के विकास के लिए काम करते रहे हैं। पिछले चार साल से सत्ता में उनकी पार्टी ने 84.6 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं, जिससे देश में पंजाब ने रिकॉर्ड कायम किया है। कोविड के कारण एक साल के दौरान हुए घाटे के बावजूद पंजाब ने यह रिकॉर्ड हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed