{"_id":"661f8723ac2173b72101cb1e","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-will-lead-campaign-in-all-lok-sabha-constituencies-of-punjab-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभालेंगे सीएम मान, 19 से शुरू करेंगे बैठकों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभालेंगे सीएम मान, 19 से शुरू करेंगे बैठकों का दौर
Wed, 17 Apr 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के बाद अब खुद प्रदेश की 13 लोकसभा क्षेत्रों की कमान संभालने जा रहे हैं। वह 19 अप्रैल से सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार शुरू करेंगे। वह तीन-तीन दिन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रैली व बैठकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गुजरात में प्रचार कर रहे भगवंत मान
- फोटो : twitter @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के बाद अब खुद प्रदेश की 13 लोकसभा क्षेत्रों की कमान संभालने जा रहे हैं। वह 19 अप्रैल से सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार शुरू करेंगे। वह तीन-तीन दिन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रैली व बैठकों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अमन अरोड़ा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल
आप ने गुजरात के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा का भी नाम शामिल कर लिया है। अरोड़ा जल्द ही गुजरात जाकर प्रचार शुरू करेंगे। इस सूची में सीएम मान का भी नाम शामिल है, लेकिन वह पहले ही प्रचार के लिए दो दिवसीय गुजरात दौरे पर थे। बुधवार को वह वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात में प्रचार के दौरान भावुक हुए मान, बोले- ये आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय चुनावी दौरे पर गुजरात में हैं। मंगलवार को उन्होंने गुजरात के भावनगर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान भाषण में सीएम मान जेल में बंद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात की बात सुनाते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा सलूक किया जा रहा है। उन दोनों की आमने-सामने भी मुलाकात नहीं करवाई गई है।
उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे ये आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे। देश की जनता भाजपा के जुल्म का जवाब वोट से देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा की तानाशाही का जवाब देने के लिए सभी लोग केजरीवाल बन जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस में फंसाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया, ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब में कराए गए कार्यों को भी गिनवाया।