Independence Day 2023: पटियाला में CM भगवंत मान करेंगे ध्वजारोहण, 13 शख्सियतों को करेंगे सम्मानित
पंजाब सरकार ने चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक देने की घोषणा की है, जबकि 15 अन्य को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक मिलेगा। इस संबंध में राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग के सचिव ने अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम पटियाला में होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां ध्वजारोहण करेंगे। वहीं पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाने वाले खमाणो के एसडीएम संजीव कुमार समेत 13 शख्सियतों को सीएम भगवंत मान सम्मानित करेंगे। इन्हें स्टेट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
राज्य सरकार के आम राज प्रबंध विभाग ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को उन 13 शख्सियतों के नामों की सूची भेजी है, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। खमाणो के एसडीएम संजीव कुमार, रोपड़ की मनवी सूद, पटियाला जिले की नाभा तहसील के गांव मेहस की हरजिंदर कौर, पठानकोट के ब्लॉक बमियाल के गांव जैदपुर के सुखदेव सिंह, पठानकोट में पटवारी (राजस्व विभाग) फतेह सिंह, पटियाला के मोहल्ला सुखदासपुरा की एकमजोत कौर, तरनतारन जिले के गांव अड्डा भिक्खीविंड के मेजर सिंह, बठिंडा में मंडी कलां निवासी परजीत सिंह, जालंधर के गोराया में प्रधान मैसेंजर ऑफ आर्गेनाइजेशन के सलीम मुहम्मद को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा पटियाला सिविल लाइन स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की साइंस टीचर गगनदीप कौर, बरनाला जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौड़ा के साइंस टीचर सुखपाल सिंह, वेस्टर्न कमांड मुख्यालय में सिविल मिलिट्री अफेयर्स के एडवाइजर-कम-प्रिंसिपल कर्नल जसदीप संधू और बठिंडा में 7वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट संतोष कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
चार पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक
पंजाब सरकार ने चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक देने की घोषणा की है, जबकि 15 अन्य को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक मिलेगा। इस संबंध में राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग के सचिव ने अधिसूचना जारी की है। चुने गए अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक से नवाजा जाएगा।
संदीप गोयल (एआईजी एजीटीएफ), बिक्रमजीत सिंह बरार (डीएसपी एजीटीएफ), इंस्पेक्टर पुशविंदर सिंह (जिला पटियाला), कांस्टेबल नवनीत सिंह (जिला होशियारपुर) को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं भुपिंदर सिंह (एसएसपी फिरोजपुर), आलम विजय सिंह (एआईजी जोनल सीआईडी पटियाला), विशालजीत सिंह (एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन), देविंदर कुमार (डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज), संजीवन गुरु (डीएसपी सीटी ओपीएस), बरिंदर सिंह (डीएसपी फ्लाइंग स्क्वॉयड विजिलेंस ब्यूरो), सुभाष चंद्र अरोड़ा (डीएसपी पीएपी ट्रेनिंग सेंटर जालंधर कैंट), इंस्पेक्टर शिव कुमार (इंचार्ज सीआईए स्टाफ मोहाली), सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह (इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली), सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार (काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना), सब इंस्पेक्टर अक्षयदीप सिंह (इंटेलिजेंस मोहाली), एएसआई इकबाल सिंह (पीएपी इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पंजाब), एएसआई हरविंदर सिंह (काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा), एएसआई दिनेश कुमार (एसएसजी मोहाली), एएसआई सुरिंदर पाल सिंह (कार्यालय- एडीजीपी सीडीओ एंड एसओजी बहादुरगढ़) को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।