Punjab: भगवंत मान ने किया कारगिल शहीदों को याद, शहादत पर सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का एलान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कारगिल जंग में बहादुर योद्धाओं का महान बलिदान नौजवानों में देश भक्ति के जज्बे से सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित जंगी यादगार में कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित समागम के दौरान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सशस्त्र सेनाओं के असाधारण शौर्य का प्रतीक है, क्योंकि इस जंग के दौरान हमारे जवानों ने बलिदान, शूरवीरता और बहादुरी की बेमिसाल गाथा पेश की।
भारतीय फौज ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद जुलाई 1999 में कारगिल, द्रास और बटालिक के इलाकों में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बोगनविलिया गार्डन में स्थित जंगी यादगार पर फूल-माला भेंट की और कारगिल जंग के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पंजाब के बहादुर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के योगदान के सम्मान के तौर पर राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त करने वाले सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया। राज्य सरकार का यह प्रयास हमारे सैनिकों की तरफ से की जा रही देश सेवा के प्रति विनम्र सी कोशिश है।
इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स और माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट मोहाली की महिला कैडेटों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिए हथियारबंद सेनाओं में शामिल होने के लिए उत्साहित किया। भगवंत मान ने कहा कि वह बाकी नौजवानों के अंदर भी देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जज्बा पैदा करने के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।