फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann meet family of martyr Colonel Manpreet Singh today all update

कर्नल मनप्रीत: शहीद के घर पहुंचे सीएम मान, मुल्लांपुर रोड का नाम कर्नल मनप्रीत के नाम पर करने की घोषणा

Thu, 21 Sep 2023 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव/मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 03:41 PM IST
सार

गांव में सीएम भगवंत मान के आने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सुबह से ही तैयारी करने लगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एसपी (ट्रैफिक) एचएस मान और डीएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में यहां पर पुलिस तैनात हो गई है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann meet family of martyr Colonel Manpreet Singh today all update
शहीद कर्नल मनप्रीत के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कर्नल मनप्रीत सिंह देश के लिए शहीद हुए हैं। यह बलिदान सर्वोपरि है। प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को जिस चीज की भी जरूरत होगी, सरकार उसे पूरा करेगी। शहीद के गांव आने वाली मुल्लांपुर रोड को अब शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम से जाना जाएगा। इलाके में जल्द ही शहीद के नाम पर खेल स्टेडियम बनेगा और गांव के पांचवीं तक के स्कूल को दसवीं तक अपग्रेड किया जाएगा। 

विज्ञापन


ये घोषणाएं गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कीं। दोपहर करीब सवा दो बजे मुख्यमंत्री मान शहीद कर्नल मनप्रीत के गांव भड़ौजियां पहुंचे और परिवार से मिलकर दुख जताया। मुख्यमंत्री करीब 40 मिनट शहीद के घर रुके और शहीद की पत्नी और मां को सांत्वना दी। मान ने शहीद की मां मनजीत कौर को 40 लाख और पत्नी जगमीत कौर को 60 लाख रुपये का चेक दिया। बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकवादियों से मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


उधर, गांव भड़ौजियां में सीएम मान के आने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सुबह से ही तैयारियों में जुट गया था। सुरक्षा के लिहाज से एसपी (ट्रैफिक) एचएस मान और डीएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती कर दी गई। गांव में सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी भी घूमते नजर आए। इस दौरान मीडियाकर्मियों को गांव में जाने से रोक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों, समाजसेवी अरविंद पुरी और गांववासियों ने मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपा। इसमें शहीद के दोनों बच्चों के लिए स्टेट सिविल सर्विस में योग्यता अनुसार नौकरी आरक्षित करने, शहीद की पत्नी जगमीत कौर को जिंदगी भर आमदनी कर में छूट देने, परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने, शहीद की मां और पत्नी को न्यू चंडीगढ़ में अलग-अलग प्लॉट देने, मुल्लांपुर रोड का नाम शहीद के नाम पर रखने और मुल्लांपुर बैरियर पर यादगारी गेट बनवाने, गांव के स्कूल को अपग्रेड कर हाईस्कूल तक करने और उसका नाम शहीद के नाम पर रखने, शहीद के नाम पर गांव में लाइब्रेरी बनवाने, शहीद के नाम पर सैनिक लिटरेचर हैरिटेज सेंटर बनवाने, गांव में शहीद के नाम पर स्टेडियम बनवाने, स्टेडियम वाली जगह को जाने वाले रास्ता पक्का करने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed