फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant mann Lashes out on Haryana government

'क्या पंजाब के किसानों को लाहौर भेज दूं': हरियाणा में नायब सैनी सरकार पर आखिर क्यों भड़के पंजाब के सीएम

Sat, 27 Jul 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान सिरसा में रैली करने पहुंचे तो उन्होंने किसानों के मुद्दे पर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरा। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant mann Lashes out on Haryana government
सिरसा में रैली में पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। मान ने हरियाणा के सिरसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सैनी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बॉर्डरों पर डटे पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दे रहे तो क्या मैं उन्हें लाहौर भेज दूं?

विज्ञापन


मान ने कहा कि पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हैं। केंद्र सरकार उनको दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दे रही है। सरकार को किसानों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए ताकि कोई समाधान निकल सके। 

विज्ञापन

चार साल पहले भी रोके थे किसान

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी से सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीती 13 फरवरी से आंदोलनरत हैं। हरियाणा सरकार ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बैरिकेड लगाकर उन्हें दिल्ली जाने से रोक रखा है, तो इस स्थिति में क्या मुझे उन्हें लाहौर भेज देना चाहिए। किसानों को चार साल पहले भी दिल्ली में प्रवेश से रोका था। आंदोलन के दौरान 726 किसान शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में पेपर लीक होता है

रैली में मान ने कहा कि पंजाब में मात्र ढाई साल में 43 हजार नौकरियां देकर आपके सामने खड़ा हूं। आम आदमी पार्टी ने किसी से एक रुपये की रिश्वत नहीं ली। आम घरों के बच्चे अफसर बन रहे हैं। पंजाब में हरियाणा की तरह हर पेपर लीक भी नहीं होते। पेपर लीक होने से युवाओं के दिल टूटते हैं। जनता ने हर पार्टी को वोट दिया, लेकिन सभी ने हरियाणा का दिल तोड़ा और हरियाणा को लूटने का काम किया। यदि बीमारी किसी डॉक्टर से ठीक नहीं होती हो तो डॉक्टर बदल लेना चाहिए। इसलिए इस बार हरियाणा के लोग बदलाव के लिए वोट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed