फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann is holding meeting with police officials In chandigarh

नशे पर निशाना: सीएम ने पुलिस को नशा तस्करों पर सख्त कार्यवाही के दिए आदेश, कहा- ड्रग माफिया से मिलीभगत में किसी को न बख्शें

Mon, 09 May 2022 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 01:20 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हमारे नौजवान पीड़ित हैं, दोषी नहीं। पहले बेचने वालों को पकड़ कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर नौजवानों का पुनर्वास भी कराएंगे। हमारा सपना नशा मुक्त पंजाब है।
  

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann is holding meeting with police officials In chandigarh
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशाखोरी के प्रति कोई ढिलाई न बरतते हुए सोमवार को राज्य के पुलिस बल को नशा बेचने वालों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर सख्त कार्यवाही करने और नशा विरोधी मुहिम में दखलअंदाजी करने वाले किसी भी राजनैतिक व्यक्ति पर शिकंजा कसने के आदेश दिए।

विज्ञापन

 

अपनी सरकारी रिहायश पर नशा विरोधी टास्क फोर्स (एसटीएफ) के प्रमुख हरप्रीत सिद्धू ने नेतृत्व में उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ड्रग माफिया के साथ मिलीभगत सामने आने पर किसी भी राजनैतिक व्यक्ति या अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 

हालांकि, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह बिना किसी राजनैतिक दबाव के पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के एक सूत्री एजेंडे पर काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा मानना है कि कुछ पुलिस अधिकारी किन्हीं मजबूरियों के चलते ऐसा काम कर रहे थे लेकिन सभी अधिकारी एक जैसे नहीं हैं। यह हो सकता है कि पहले कुछ नशा तस्करों को राजनैतिक सरप्रस्ती मिलती रही हो लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और राज्य में से नशे के कोढ़ को जड़ से उखाड़ने के लिए आपको सभी को निडर होकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed