फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann held meeting with officials regarding airports of Punjab

अधिकारियों संग सीएम मान की बैठक: कहा- मोहाली एयरपोर्ट से हो कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन की सीधी उड़ान

Mon, 23 May 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 11:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितैषी यह कदम दुनिया भर में खाद्य वस्तुओं के निर्यात को अपेक्षित बढ़ावा देने और खासकर राज्य के किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann held meeting with officials regarding airports of Punjab
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान खासकर कनाडा, अमेरिका और यूके के लिए शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से तुरंत तालमेल करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस समय मोहाली से दुबई और शारजाह के लिए केवल दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही जारी हैं। सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास पर नागरिक उड्डयन विभाग के कामकाज का जायजा लेने के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने कहा कि कनाडा, अमेरिका, यूके, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में पंजाबी जनसंख्या का बड़ा हिस्सा बसता है। 
विज्ञापन


विदेश में बसे पंजाबी समुदाय को पंजाब में अपने पैतृक स्थानों पर बिना किसी दिक्कत से आने-जाने के लिए यह प्रयास और भी सुविधाजनक साबित होगा। राज्य में कृषि और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्गो उड़ानें तुरंत शुरू करने को कहा ताकि पंजाब को खुली मंडी बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

आज सीएम एस. श्री भगवंत मान ने पंजाब के हवाई अड्डों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की और मोहाली हवाई अड्डे से विदेशों के लिए सीधी उड़ानों की व्यवस्था पर भी चर्चा की। एयरपोर्ट खुलने के बाद प्रवासी पंजाबियों और कार्गो फ्लाइट्स से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

View attached media content

- Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 23 May 2022



मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितैषी यह कदम दुनिया भर में खाद्य वस्तुओं के निर्यात को अपेक्षित बढ़ावा देने और खासकर राज्य के किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाने में मददगार साबित होगा। पंजाब राज्य नागरिक उड्डयन परिषद (पीएससीएसी) के कामकाज को सुचारु बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए भगवंत मान ने नागरिक उड्डयन के सचिव को पेशेवर ट्रेनिंग प्राप्त पायलटों से लैस होने के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग में राज्य के नौजवानों को प्राथमिकता देने की रूपरेखा तैयार करने को भी कहा।

Koo App

Had an important meeting with officials today. The discussion was regarding arrangements for direct flights to foreign countries from Mohali International Airport. We strive to make Punjab an open market where the export and import of food processing products can easily take place. Direct flights will make it easier for Punjabis living abroad to reach their homeland in Punjab at a low cost. Cargo flights will also allow our farmers to easily export their produce abroad.

View attached media content

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 23 May 2022



मोहाली हवाई अड्डे को शहीद-ए-आजम का नाम देने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली रखने के उद्देश्य से व्यापक रूप में सहमति बनाने के लिए विभाग को तुरंत हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के साथ बैठक करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed