{"_id":"625dbfacb44a8a5a52043629","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-held-a-meeting-with-party-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सीएम भगवंत मान ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक, कहा- अपने हलकों के विकास कार्यों की योजना तैयार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सीएम भगवंत मान ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक, कहा- अपने हलकों के विकास कार्यों की योजना तैयार करें
Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
सार
कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने हलकों में नशे की समस्या का उल्लेख भी किया है और नशा तस्करों के साथ पुलिस थानों की मिलीभगत की कई सूचनाएं भी रखते हुए थानों में तैनात स्टाफ को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : twitter @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी से सभी विधायकों से कहा है कि वह अपने-अपने हलके की समस्याओं और लंबित विकास कार्यों का एक ब्लू-प्रिंट तैयार करके लाएं ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाया जा सके और विकास कार्यों को शुरू कराया जा सके। भगवंत मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में सभी आप विधायकों के साथ वन-टू-वन मुलाकात की और उनसे उनके हलकों के बारे में जानकारी हासिल की और कामकाज में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल कुछ विधायकों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपने हलकों की ऐसी समस्याएं रखी, जिनका हल प्राथमिक आधार पर निकालना बहुत जरूरी हो चुका है। इसके साथ ही विधायकों ने बताया कि उनके हलकों में बरसों से लंबित अनेक विकास कार्यों को लेकर भी आम लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने ऐसे विकास कार्यों की जानकारी भी रखी।
विज्ञापन
कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने हलकों में नशे की समस्या का उल्लेख भी किया है और नशा तस्करों के साथ पुलिस थानों की मिलीभगत की कई सूचनाएं भी रखते हुए थानों में तैनात स्टाफ को बदलने की मांग की। इसी तरह कुछ विधायकों ने सरकारी अफसरों के ढुलमुल कामकाज की शिकायत भी मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन
विधायकों से मिले फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने-अपने हलके के बारे में ब्लू-प्रिंट तैयार करने लाने को कहा है, जिसके आधार पर संबंधित विभाग को अफसरों को बुलाकर बैठक की जाएगी और समस्याएं हल करने के साथ-साथ विकास कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय विभागों को चुस्त-दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।