फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann handed over charge of districts to 14 ministers

नई जिम्मेदारी: सीएम भगवंत मान ने 14 मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, सरकार की नई योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Sun, 17 Jul 2022 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 09:02 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी भी मंत्री को गृह जिला नहीं दिया है। सभी 14 मंत्रियों को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री का मानना है कि इस फैसले से मंत्री लोगों के बीच रहकर निष्पक्ष रूप से काम कर सकेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann handed over charge of districts to 14 ministers
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के 14 मंत्रियों को सूबे के जिलों की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। अब मंत्री लोगों के बीच रहकर विकास कार्यों पर नजर रखेंगे। साथ ही सरकार की नई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा कर सरकार को रिपोर्ट करेंगे। मंत्रियों को यह कार्य नियमित रूप से करना होगा। 

विज्ञापन


इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि ये मंत्री इन जिलों के विकास कामों की निगरानी करेंगे और जन कल्याण और विकास प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाएंगे। ये मंत्री इन जिलों में शिकायतों का तत्काल निपटारा किए जाना भी सुनिश्चित करेंगे। सरकार लोगों के कल्याण और राज्य की तरक्की के लिए वचनबद्ध है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पटियाला जिले का प्रभारी बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को अमृतसर और तरनतारन जिलों के प्रभार मिला है। सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर को बठिंडा और मानसा जिलों की निगरानी दी गई है, जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह फिरोजपुर और मोगा जिलों के प्रभारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद लुधियाना जिले के प्रभारी, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के प्रभारी होंगे। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर जिले के प्रभारी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा रोपड़ और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिलों की निगरानी करेंगे। 

जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर जिले के इंचार्ज होंगे और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा फतेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब जिलों के इंचार्ज होंगे। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर जालंधर जिले के इंचार्ज होंगे और मंत्री फौजा सिंह फरीदकोट और फाजिल्का जिलों के प्रभारी होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा मालेरकोटला और बरनाला के इंचार्ज होंगे, जबकि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शहीद भगत सिंह नगर जिले की प्रभारी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed