{"_id":"65bb2555034c97a4a60d09c6","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-give-appointment-letters-to-518-youth-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सीएम भगवंत मान ने 518 नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सीएम भगवंत मान ने 518 नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
Thu, 01 Feb 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:30 AM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को 518 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। अब तक 40 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। पूरी भर्ती प्रक्रिया पुख्ता इंतजाम के साथ की गई। यही वजह है कि अभी तक किसी एक भी मामले को चुनौती नहीं दी गई।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरियां मुहैया करवाकर राज्य के नौजवानों को समर्थ बनाने का अपना मिशन जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, सहकारिता, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती के लिए 518 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की जा रही है। इस समूची भर्ती प्रक्रिया के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जिस कारण 40 हजार से अधिक युवाओं की हुई इस भर्ती में से किसी एक को भी अदालत में चुनौती नहीं मिली है। पंजाब सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि इन नौजवानों को पूरी मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भी गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जोरदार ढंग से आवाज उठाते रहे हैं। जबसे हमारी सरकार ने कार्यकाल संभाला है, तब से लोगों के साथ ठगी करने और मानव तस्करी में शामिल गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी जागरुकता मुहिम चलाई है।
विज्ञापन
मान ने यह भी कहा कि प्रवास एक्ट में भी जरूरी संशोधन किए गए हैं, जिससे ऐसे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरपयोग करते हुए काफी दौलत इकट्ठी करके अपने लिए महलनुमा घर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इन घरों की दीवारें तो ऊंची हैं लेकिन दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा बंद ही रहते हैं।