फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cm Bhagwant Mann distributed appointment letters to 427 youth appointed in various departments

427 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र: सीएम भगवंत मान बोले-ये तो नंबरिंग चल रही, फिल्म अभी बाकी है

Sun, 24 Sep 2023 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 09:31 AM IST
सार

सीएम  मान ने कहा कि अपने कार्यकाल में केवल 18 महीनों में राज्य के युवाओं को 36524 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंप कर एक नया रिकार्ड बनाया है। 30 अगस्त से लेकर अब तक के 25 दिन में राज्य सरकार की ओर से 7660 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं।

विज्ञापन
Punjab Cm Bhagwant Mann distributed appointment letters to 427 youth appointed in various departments
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ सेक्टर 35 स्थित निकाय भवन में शनिवार को विभिन्न विभागों में नियुक्त किए 427 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। मान ने इस दौरान कहा कि अभी तो नंबरिंग चल रही है, फिल्म तो अभी बाकी बची है। आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट पंजाब में आने वाले है जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अभी 18 महीने हुए है। सभी क्षेत्रों में सरकार अच्छा काम कर रही है। वह पहले दिन से कहते थे नंबर बदलो तो सब कुछ बदल जाएगा। हवाई अड्डों पर जैसे हवाई पट्टी जहाज को सुचारु और सुरक्षित उड़ान भरने की सुविधा देती है, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है। इसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। हालांकि गत सरकारें इन रनवे का प्रयोग सिर्फ अमीर लोग और अपने परिवारों को स्थापित करने के लिए करते थे। अब हमारी सरकार ने यह रनवे आम परिवारों के नौजवानों के लिए खोल दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हिंदू बनकर कनाडा भागा था हरदीप निज्जर, कनाडा की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से होती थी मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अपने कार्यकाल में केवल 18 महीनों में राज्य के युवाओं को 36524 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंप कर एक नया रिकार्ड बनाया है। मुख्यमंत्री ने अफसोस व्यक्त किया कि पिछली सरकारों के दौरान लोग कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचने से डरते थे क्योंकि तब के शासक लोगों के कारोबार में अपना हिस्सा डालने के लिए दबाव डालते थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जनता को विशेषकर कामयाब उद्योगपतियों को बहुत लूटा है।


भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों द्वारा उद्योगपतियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। मान ने नए भर्ती किए मुलाजिमों को पंजाब और यहां के लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ काम करने का न्योता दिया क्योंकि उनको भी योग्यता के आधार पर ही नौकरियां हासिल हुई हैं। पंजाब सरकार राज्य को फिर रंगला पंजाब बनाने के सपने को पूरा करन और राज्य की शान की फिर बहाली के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है।

25 दिन में 7660 को दिए नियुक्ति पत्र
सीएम ने बताया कि 30 अगस्त से लेकर अब तक के 25 दिन में राज्य सरकार की ओर से 7660 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। इनमें 5714 आंगनबाड़ी वर्कर, 710 पटवारी, 560 पुलिस और अन्य अलग- अलग विभागों के 249 और 427 युवा शामिल हैं। यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed