{"_id":"652243339604f68fba0e95c7","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-challenges-opposition-leaders-to-live-debate-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जाखड़, सुखबीर, वड़िंग और बाजवा को सीएम मान ने दी लाइव बहस की चुनौती, तारीख का भी एलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जाखड़, सुखबीर, वड़िंग और बाजवा को सीएम मान ने दी लाइव बहस की चुनौती, तारीख का भी एलान किया
Sun, 08 Oct 2023 11:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:20 AM IST
सार
सीएम ने आगे कहा कि पंजाब को किसने लूटा है? अब तक भाई-भतीजे, जीजा-साले, दोस्त, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापारी, दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी.. आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें... आप कागजात लाना चाहते हैं, ले आओ लेकिन मैं मौखिक रूप से ही बोलूंगा.. एक नवंबर 'पंजाब डे' ठीक रहेगा.. आपको तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों को खुली लाइव बहस की चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वाड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि वे रोज-रोज की किच-किच की बजाय पंजाबियों और मीडिया के सामने आएं और बैठें।