{"_id":"661f9fad5218855c7d02114a","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-campaign-in-gujarat-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: गुजरात में प्रचार कर रहे सीएम भगवंत मान, भरूच में प्रत्याशी के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: गुजरात में प्रचार कर रहे सीएम भगवंत मान, भरूच में प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Wed, 17 Apr 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:38 PM IST
सार
मंगलवार को भगवंत मान ने गुजरात के भावनगर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया था। इस दौरान भाषण में सीएम मान जेल में बंद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात की बात सुनाते हुए भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
गुजरात में रोड शो निकालते सीएम भगवंत मान
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों गुजरात में पार्टी के प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने गुजरात की भरूच सीट से पार्टी उम्मीदवार चैतर वसावा के समर्थन में एक रोड शो किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय चुनावी दौरे पर गुजरात में हैं।
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने गुजरात के भावनगर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया था। इस दौरान भाषण में सीएम मान जेल में बंद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से हुई मुलाकात की बात सुनाते हुए भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा सलूक किया जा रहा है। उन दोनों की आमने-सामने भी मुलाकात नहीं करवाई गई है।
उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे ये आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे। देश की जनता भाजपा के जुल्म का जवाब वोट से देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा की तानाशाही का जवाब देने के लिए सभी लोग केजरीवाल बन जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस में फंसाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया, ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब में कराए गए कार्यों को भी गिनवाया।
विज्ञापन
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: Punjab CM Bhagwant Mann (@BhagwantMann) holds a roadshow in support of AAP candidate from Gujarat's Bharuch seat Chaitar Vasava in latter's constituency.
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) #LSPolls2024WithPTI… pic.twitter.com/W5QQhY3OKTविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2024