{"_id":"62d2e99ec0b09412af245262","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-approved-setting-up-of-state-disaster-management-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disaster Management Fund: पंजाब में राज्य आपदा प्रबंधन कोष के गठन को मंजूरी, 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Disaster Management Fund: पंजाब में राज्य आपदा प्रबंधन कोष के गठन को मंजूरी, 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर फैसला
Sat, 16 Jul 2022 10:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:09 PM IST
सार
2021 से 2026 तक एसडीएमएफ में राज्य का हिस्सा 25 प्रतिशत होगा, जबकि केंद्रीय हिस्सा 75 प्रतिशत होगा। वर्ष 2021 से 2026 तक एसडीएमएफ में 729.60 करोड़ रुपये की कुल राशि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्यों के पुख्ता प्रबंध करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘राज्य आपदा प्रबंधन कोष’ (एसडीएमएफ) गठित करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एसडीएमएफ का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत किया गया है। इस कोष के बनने से राज्य में प्राकृतिक आपदा से निपटने संबंधी प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकेंगे। यह कदम राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर बताया कि इस कोष का गठन 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर किया गया है। 2021 से 2026 तक एसडीएमएफ में राज्य का हिस्सा 25 प्रतिशत होगा, जबकि केंद्रीय हिस्सा 75 प्रतिशत होगा। वर्ष 2021 से 2026 तक एसडीएमएफ में 729.60 करोड़ रुपये की कुल राशि की व्यवस्था होगी और यह राशि किसी भी किस्म की प्राकृतिक आपदा के लिए राज्य की तैयारियों को और पुख्ता करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति की गंभीरता को पूरी संवेदनशीलता से समझ रही है और किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ठोस तैयारी की जरूरत है। पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा को प्रमुख रूप से प्राथमिकता देती है और इस नेक कार्य के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन