{"_id":"62ebf6d6ab771a7fe127fb99","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-announced-to-form-new-sports-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में खेल नीति जल्द: बिना परीक्षा खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम मान ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में खेल नीति जल्द: बिना परीक्षा खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम मान ने किया एलान
Thu, 04 Aug 2022 10:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:17 PM IST
सार
खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के जो भी खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतेंगे, उन्हें 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। रजत पदक जीतने वाले को 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 40 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार नई खेल नीति बनाने जा रही है। इसमें खिलाड़ियों को बिना परीक्षा के ही सरकारी नौकरी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नई नीति की तैयारियां करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 29 अगस्त को खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसे मेजर ध्यान चंद को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब खेल मेला का प्रारंभिक उद्देश्य एक तरफ खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की पहचान करना है और दूसरी तरफ राज्य में खेल गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देना है। यह मेला ब्लॉक से राज्य स्तर तक करवाया जाएगा। विजेताओं को प्रमाण पत्रों समेत कुल पांच करोड़ रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। मेले के दौरान पैरा एथलीटों के साथ-साथ 40 साल से अधिक उम्र वर्ग वालों के लिए भी अलग-अलग खेल स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 75 लाख
बैठक के बाद खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के जो भी खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतेंगे, उन्हें 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। रजत पदक जीतने वाले को 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 40 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब में खेल मेला 29 से
खेल विभाग पंजाब में खेल मेला की शुरुआत 29 अगस्त से करेगा। इसमें अंडर-14 से 60 साल वेटर्न ग्रुप तक के खिलाड़ी 30 खेल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। इसमें पंजाब के करीब तीन लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मान्यता प्राप्त खेल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ी जहां अपने-अपने खेल में ग्रेडिंग करवा सकेंगे, वहीं राज्य स्तर के विजेताओं को पांच करोड़ रुपये के नकद इनाम और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। खेल मेले के उद्घाटन या समाप्ति समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
खेल मेले में छह उम्र वर्ग शामिल
पंजाब खेल मेले में छह उम्र वर्ग शामिल किए गए हैं। अंडर-14, 17 और 17-25 साल उम्र वर्ग के अलावा पहली बार 25-40 साल, 40-50 साल और 50-60 साल उम्र वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, साइक्लिंग, निशानेबाजी, तीरंदाजी, बॉडी बिल्डिंग, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, रोइंग, फुटबाल, सॉफ्टबॉल, हॉकी, नेटबाल, हैंडबॉल, किक बॉक्सिंग, जूडो, शतरंज, कबड्डी, गतका, खो-खो, वॉलीबॉल, लॉन-टेनिस, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, तैराकी, कुश्ती और रस्साकशी के मुकाबले करवाए जाएंगे।