फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Badal Meeting with Central Ministers before General Budget

पंजाब के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेंगे 4 तोहफे

Sat, 21 Feb 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Feb 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Badal Meeting with Central Ministers before General Budget

केंद्रीय बजट से पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बार फिर दिल्ली का रुख किया है। बादल ने शुक्रवार को दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब से जुड़ी कई मांगें रखीं।

विज्ञापन


आनंदपुर साहिब-तलवंडी साबो-नांदेड़ मार्ग होगा फोरलेन
केंद्रीय सड़क यातायात मंत्री नितिन गडकरी ने बादल को बताया कि केंद्र जल्द ही श्री आनंदपुर साहिब-तलवंडी साबो-नांदेड़ ऐतिहासिक मार्ग को राष्ट्रीय हाईवे प्रोजेक्ट घोषित करेगा। सीएम ने उन्हें बताया कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह इसी मार्ग से नांदेड़ पहुंचे थे। इसलिए इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन


3080 किलोमीटर मार्ग में 1305 किमी सड़क फोरलेन हो चुकी है। सीएम ने रोपड़ में नेवल अकादमी की मंजूरी देने की मांग की। गडकरी ने कहा कि जल्द ही इसे राष्ट्रीय हाईवे घोषित करने का नोटीफिकेशन जारी होगा। फोर लेनिंग का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। उन्होंने नेवल अकादमी का प्रस्ताव भेजने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब बनेगा स्किल डेवलपमेंट हब

Punjab CM Badal Meeting with Central Ministers before General Budget

सीएम प्रकाश सिंह बादल की मांग पर केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पंजाब को स्किल डेवलपमेंट हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। एक पखवाड़े में इसका मास्टर प्लान तैयार होगा। सीएम ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के दौर में युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग जरूरी है ताकि वे स्व-रोजगार कर सकें।

राज्य ने स्किल डेवलपमेंट मिशन स्थापित किया है। पांच विभागों की योजनाओं को इस मिशन के पास स्थानांतरित किया गया है। बाकी भी जल्द कर दी जाएंगी। इसके तहत हर साल दो लाख युवाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने मांग की कि पंजाब में 43 आईटीआई और 250 स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को पास करने में तेजी लाई जाए। रूडी ने भरोसा दिलाया कि दो हफ्तों में स्किल डेवलपमेंट हब केसंबंध में नीति तैयार की जाएगी। मंत्रालय पहले ही इसकेलिए मैपिंग कर चुका है।

अमृतसर जंगी यादगार को दिया जाए साजो-सामान

Punjab CM Badal Meeting with Central Ministers before General Budget

सीएम बादल ने रक्षामंत्री मनोहर पारिकर से मिल कर मांग की कि रोपड़ में बनने वाले सर्विस सलेक्शन सेंटर नॉर्थ का निर्माण जल्द शुरू कराने को वह निजी दखल दें।

बादल ने उन्हें अमृतसर में 130 करोड़ से बनाई जा रही जंगी यादगार के बारे में बताया। साथ ही अपील की कि सेना प्रमुखों को निर्देश दें कि इसमें प्रदर्शित होने वाला वाला फौजी साजो-सामान वे मुहैया कराएं।

इससे नौजवानों में देशभक्ति की भावना पैदा होगी, लोग सेना के हथियारों के बारे में जान सकेंगे। पारिकर ने कहा कि वह जल्द ही एसएससी नॉर्थ का निर्माण शुरू करने का निर्देश देंगे। फौजी साजो-सामान देने पर भी विचार किया जाएगा।

नशा छुड़ाओ केंद्रों के लिए केंद्र देगा सहायता

Punjab CM Badal Meeting with Central Ministers before General Budget

केंद्र सरकार ने पंजाब को नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्रों के निर्माण के लिए पूरी सहायता देने पर सहमति जताई है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया था। इस मौके पर राज्यमंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे। बादल ने गहलोत को नशा विरोधी किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन केंद्र केसहयोग के बिना यह संभव नहीं है। गहलोत ने भरोसा दिया कि केंद्र फंड मुहैया कराएगा। साथ ही इस मामले में व्यापक प्रस्ताव भेजने को कहा।

गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम स्कीम में पंजाब को शामिल करने पर भी उनके मंत्रालय ने सहमति दे दी है, जिसका मकसद दलितों का जीवन स्तर सुधारना है।

बादल ने धन्यवाद देते हुए बताया कि सूबे के 2800 गांवों में दलितों की आबादी पचास प्रतिशत या उससे ज्यादा है। उन्होंने जीरकपुर में अंगहीनों केलिए बनने वाले स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के काम में तेजी लाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed