{"_id":"5eea5df78ebc3e4340522adc","slug":"punjab-cm-announces-ex-gratia-govt-job-to-kin-of-four-martyred-at-the-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव: शहीद जवानों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन तनाव: शहीद जवानों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार
Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख की गलवां घाटी में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर चीन के फौजियों के साथ सोमवार को हुई हिंसक झड़प में पंजाब के चार जवान भी शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एलान किया कि उनके परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहीद हुए जवानों में पटियाला के नायब सूबेदार मनदीप सिंह, गुरदासपुर के नायब सूबेदार सतनाम सिंह, संगरूर के सिपाही गुरविंदर सिंह और मानसा के सिपाही गुरतेज सिंह शामिल हैं। कैप्टन ने कहा कि देश की सुरक्षा की खातिर किए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांवों में किया जाएगा और इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नायब सूबेदार मनदीप सिंह और नायब सूबेदार सतनाम सिंह के विवाहित होने के कारण सरकार की नीति मुताबिक 12 -12 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह अविवाहित शहीद गुरजेत सिंह और गुरविंदर सिंह के परिवारों को 10 -10 लाख रुपये मुआवजा (एक्सग्रेशिया के तौर पर 5 लाख रुपये और जमीन के एवज में 5 लाख रुपये) दिए जाएंगे।
विज्ञापन