{"_id":"6019836aec99de5c8e650423","slug":"punjab-cm-amarinder-singh-targets-on-aam-aadmi-party-for-walk-out-from-all-party-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने किसानों की सुरक्षा में पुलिस भेजने की मांग की, कैप्टन बोले- दूसरे राज्य की पुलिस कैसे जा सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने किसानों की सुरक्षा में पुलिस भेजने की मांग की, कैप्टन बोले- दूसरे राज्य की पुलिस कैसे जा सकती
Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संघर्षशील किसानों के हक में प्रस्ताव पास करने से कुछ मिनट पहले सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट कर जाने पर आप की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की पार्टी का दोगला चेहरा बेनकाब हो गया है, जो किसानों के मामलों पर अपनी संकुचित राजनीतिक लाभ देख रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग चार घंटे चली बैठक में बाकी पंजाब के साथ किसानों के हक में डटे होने का बहाना करने के बाद आप सदस्यों ने उस मांग को लेकर वॉकआउट कर दिया, जिसको राज्य सरकार नहीं मान सकती। उन्होंने कहा कि स्पष्ट तौर पर बैठक की शुरुआत से ही आप सदस्यों की तरफ से राज्य और यहां के किसानों का समर्थन करने की कोई नीयत नहीं थी, जिसका पता इस प्रस्ताव पर एकमत होने की सहमति प्रकट करने से कुछ मिनट पहले ही वॉकआउट किए जाने से चलता है।
विज्ञापन
आप की इसे सुनियोजित रणनीति का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैसे संभव हो सकता कि राष्ट्रीय पक्ष होने का ढकोसला करने वाली पार्टी को यह न पता हो कि कोई भी राज्य पुलिस, किसी अन्य राज्य में साधारण ढंग से नहीं घुस सकती। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने का दावा करने वाली पार्टी पूरी तरह गैरकानूनी मांग को लेकर किसानों के साथ संबंधित मसले पर आम सहमति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक का वॉकआउट कैसे कर सकती है।
विज्ञापन