कृषि कानून: कैप्टन अमरिंदर बोले- मेरा ट्रैक्टर, मैं फूंकना चाहूं तो किसी और को क्या तकलीफ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां पहुंचे। वहीं दिल्ली में युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने ट्रैक्टर को आग लगा दी। इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्रैक्टर पर आग लगाने को लेकर कैप्टन से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'अगर मेरा ट्रैक्टर है और फूंकना चाहता हूं तो किसी और को क्या तकलीफ है?
नए कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: कैप्टन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कृषि राज्य का विषय है लेकिन केंद्र सरकार ने नया कृषि कानून लाकर राज्य के अधिकारों को छीनने की कोशिश की है। कैप्टन ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में उनकी सरकार ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के विरूद्ध बेहद अच्छा काम किया है लेकिन केंद्र सरकार ने नया कानून लाकर प्रदेश की शांति बिगाड़ दी है।
उन्होंने यह बात पंजाब में आईएसआई की ओर से कृषि मुद्दे पर किसी तरह की कार्रवाई होने के सवाल में कही। कैप्टन ने कहा आईएसआई माहौल बिगड़ने पर लाभ लेने की कोशिश करती है लेकिन उनकी सरकार पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देगी। उन्होंने कहा कि नए कानून आने के बाद प्रदेश में स्थिति बेहद खराब हो जाएगी।
#WATCH If I have a tractor and I set it on fire, why should it bother anyone else?: Punjab Chief Minister Amarinder Singh on burning of a tractor near India Gate in Delhi by Punjab Youth Congress workers during a protest against the #FarmBills pic.twitter.com/5sb1JK6WgG
— ANI (@ANI) September 28, 2020