फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh has written a letter to PM Modi

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

Sat, 10 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh has written a letter to PM Modi
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रशासकीय पदों के लिए पंजाब और हरियाणा की स्थिति जस की तस बनाए रखने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस मामले में प्रधानमंत्री के निजी दखल की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने विनती की कि वह यूटी में सिविल पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 के अनुपात को बनाए रखने को केंद्रीय गृह मंत्रालय को जल्द से जल्द कदम उठाने की सलाह दें।

विज्ञापन


यह यथास्थिति लंबे समय से चली आ रही है। यह ढांढस बंधाने वाली बात थी कि पहली अक्तूबर को लिखे उनके पत्र के समर्थन में केंद्र ने चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी के पदों का दिल्ली, अंडमान, निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस (डीएएन आईपीएस) में विलय करने संबंधी 25 सितंबर, 2018 के नोटिफिकेशन पर अस्थायी तौर पर रोक लगाने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में 14 आईएएस अफसर तैनात हैं और इनमें से सिर्फ तीन पंजाब से और दो हरियाणा से संबंधित हैं। बाकी अधिकारी यूटी काडर के हैं। इस तरह चंडीगढ़ में सात आईपीएस अधिकारी तैनात हैं जिनमें से सिर्फ 1-1 अधिकारी पंजाब और हरियाणा से संबंधित है और बाकी 5 अधिकारी यूटी काडर के हैं। चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए 60:40 के अनुपात को बरकरार नहीं रखा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही स्थिति अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में है जिनमें अध्यापक, डाक्टर और अन्य सिविल अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन में पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 के अनुपात को बनाए रखने की जरूरत को सही माना था लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान इसमें असंतुलन पैदा हुआ है, जिसे ठीक करने की जरूरत है। कैप्टन ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ प्रशासन को सलाह दे कि वह पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी को सीमित न करें, जोकि पहले ही निर्धारित अनुपात और पदों के अनुसार प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed