{"_id":"5ee8e4b78ebc3e4328027dd0","slug":"punjab-cm-amarinder-singh-calls-for-strong-response-from-centre-on-repeated-incursions-by-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव: सैनिकों की शहादत पर कैप्टन ने जताया दुख, कहा- चीन के हमलों का करारा जवाब दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन तनाव: सैनिकों की शहादत पर कैप्टन ने जताया दुख, कहा- चीन के हमलों का करारा जवाब दे सरकार
Tue, 16 Jun 2020 09:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:22 PM IST
सार
- लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प
- एक कर्नल और दो जवानों की शहादत पर जताया दुख
- अमरिंदर सिंह ने बताया देश की प्रभुसत्ता पर हमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीन के साथ हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल और दो जवानों की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने केंद्र से चीन की इस नापाक हरकत का करारा जवाब देने की अपील की है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा करते अफसरों और जवानों की हत्या करना कष्टकारी है। अब समय आ गया है कि भारत पड़ोसी देश की तरफ से बार-बार किए जा रहे हमलों का जवाब दे। यह भारत के क्षेत्रीय अधिकारों का घोर उल्लंघन है। हमें अपनी प्रभुसत्ता पर हो रहे हमलों को रोकना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से किसी भी किस्म की कमजोरी के संकेत से चीन की प्रक्रिया और हिंसक हो जाती है। कैप्टन ने कहा कि हालांकि सरहद पर तनाव घटाना सबसे अधिक जरूरी है और भारत जंग के हक में नहीं है लेकिन हम कमजोरी नहीं दिखा सकते हैं। भारतीय फौज के कमांडिंग अफसर और दो सैनिकों को बुरी तरह पीट कर मारने के बाद भी चीन बेकसूर होने का बहाना बना रहा है और भारत पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। कैप्टन ने कहा कि चीन की गतिविधियां दोनों देशों के बीच हुई संधियों का उल्लंघन है। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वह इस संबंध में सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन