{"_id":"1576879a98aae0d6d5bbb12c4b51e4c0","slug":"punjab-close-on-1-november-haryana-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पंजाब जाने से पहले खबर जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पंजाब जाने से पहले खबर जरूर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 01 Nov 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा एक नवंबर को पंजाब बंद की कॉल को लेकर पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
बंद का फायदा उठाकर शरारती तत्व किसी हिंसक कार्रवाई को अंजाम न दे सकें, इसके लिए एजेंसियां और पुलिस संदिग्ध लोगों पर निगाह रखे हुए हैं। डीसीपी नवीन सिंगला ने शुक्रवार को दिन भर कई चरणों में पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी मीटिंग की। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के लिए एक नवंबर का दिन दोहरी चुनौती भरा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही बसपा प्रदेशस्तरीय रोष मार्च जालंधर में निकाल रही है, जिसमें बसपा के कई बड़े नेता शरीक हो रहे हैं। पंजाब की सारी बसपा लीडरशिप भी इसमें हिस्सा ले रही है। इसके लिए 350 अतिरिक्त पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पंजाब बंद को लेकर डीसीपी नवीन सिंगला ने सभी एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों के साथ लंबी बैठक की और उनके इलाकों की स्थिति का जायजा लेकर आदेश दिया कि पुलिस शुक्रवार रात से ही चौकस हो जाए और मोर्चा संभाल लिया जाए। डीसीपी सिंगला का कहना है कि पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकस है और बंद की आड़ में किसी शरारती तत्व को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा।