फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab civic polls 2017 on 17 December

पंजाब निकाय चुनावः तीनों निगमों पर कांग्रेस का कब्जा, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Mon, 18 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 18 Dec 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
punjab civic polls 2017 on 17 December
पंजाब निकाय चुनाव
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में इतिहास रच दिया है। रविवार को तीन निगमों के लिए हुए चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। सीएम के शहर पटियाला में पार्टी क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। 60 में से 58 में जीत चुकी है, दो का नतीजा आना बाकी है।
विज्ञापन


राज्य में निगम चुनाव में अब तक कभी कोई पार्टी इस तरह से नहीं जीती जैसे पटियाला में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, जालंधर और अमृतसर में भी उसने दमदार वापसी की। 29 काउंसिलों व पंचायतों में भी कांग्रेस का ही दबदबा रहा। पटियाला में फायरिंग, पथराव और लाठीचार्ज हुआ।
विज्ञापन


इस हुल्लड़बाजी में वोट डालने आया एक बुजुर्ग बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, जालंधर और अमृतसर में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। उम्मीद के मुताबिक मुुकाबला कांग्रेस और शिअद-भाजपा के बीच रहा। आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला के कई वार्डों में सुबह से ही हंगामा शुरू हो गया था। वार्ड साठ में गोली चली, पर कोई जख्मी नहीं हुआ। वार्ड 14 में अकालियों-कांग्रेसियों में जम कर पत्थर चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

झड़प में पूर्व अकाली मेयर अमरिंदर बजाज की पगड़ी उतर गई। घग्गा नगर पंचायत के वार्ड बारह में कांग्रेसियों और अकालियों की झड़प के बीच वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पटियाला के वार्ड नंबर 37 के एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं।

जालंधर में भी कांग्रेस की आंधी चली। यहां 80 वार्डों में से 66 पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। भाजपा को आठ, शिअद को चार वार्डों में ही जीत मिली। दो सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता साफ हो गया, दो-दो बार से जीतते आए पार्षद भी हार गए। माई हीरां गेट इलाके में एक बूथ पर तनाव के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा।


अमृतसर में देर शाम तक 85 में से 80 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए थे। जिनमें से कांग्रेस 52, शिअद-भाजपा छह-छह वार्डों में जीते। छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जिनमें दोनों पार्टियों के बागी भी शामिल हैं। यहां निकायमंत्री नवजोत सिद्धू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। अमृतसर में कांग्रेस के करनजीत सिंह रिंटू ने सबसे ज्यादा 4540 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed