{"_id":"62a35442e7bcea29a427e160","slug":"punjab-chief-minister-bhagwant-mann-meets-canada-high-commissioner-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान कनाडा के हाई कमिश्नर से मिले: गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई में मदद की अपील, सीधे तालमेल की वकालत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान कनाडा के हाई कमिश्नर से मिले: गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई में मदद की अपील, सीधे तालमेल की वकालत की
Fri, 10 Jun 2022 08:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:01 PM IST
सार
कनाडा और पंजाब पुलिस के बीच साझी पुलिस कार्रवाई की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल यही एक रास्ता है, जिससे हम दोनों स्थानों को गैंगस्टरों से मुक्त करवा सकेंगे। उन्होंने हाई कमिश्नर को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने खास तौर पर मुश्किल हालात पर काबू पाने वाली पंजाब पुलिस की तारीफ की।
विज्ञापन
कनाडा हाई कमिश्नर से मिले सीएम भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
विस्तार
कनाडा में बैठ कर पंजाब समेत दूसरे राज्यों में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों पर पंजाब सरकार नकेल कसेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा हाई कमिश्नर से मुलाकात कर मदद की दरकार की। मुख्यमंत्री मान ने मुलाकात के दौरान गैंगस्टरों की समस्या से निपटने के लिए पंजाब पुलिस और कनाडा पुलिस से सीधे तालमेल की वकालत की।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैनेडियन हाई कमिश्नर कैमरॉन मकाए के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने पंजाब और कनाडा दोनों स्थानों पर गैंगस्टरवाद और गैंगस्टरों के विस्तार पर चिंता प्रकट की। भगवंत मान ने कैनेडियन हाई कमिश्नर को बताया कि कनाडा की धरती से गतिविधियां चला रहे कुछ पंजाबी गैंगस्टर पंजाब में अमन-शान्ति के लिए खतरा खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टर एक ओर कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी कर रहे हैं, दूसरी ओर राज्य की तरक्की की रफ्तार को पटरी से उतार रहे हैं। इन गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की वकालत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि इनको कानून की सख्त से सख्त धाराओं के अंतर्गत सजा होनी चाहिए, जिससे यह अन्यों को इस रास्ते पर जाने से रोकने का काम करें।
विज्ञापन
साझी पुलिस कार्रवाई की वकालत
कनाडा और पंजाब पुलिस के बीच साझी पुलिस कार्रवाई की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल यही एक रास्ता है, जिससे हम दोनों स्थानों को गैंगस्टरों से मुक्त करवा सकेंगे। उन्होंने हाई कमिश्नर को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने खास तौर पर मुश्किल हालात पर काबू पाने वाली पंजाब पुलिस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अगर कनाडा जैसी आधुनिक पुलिस फोर्स पंजाब पुलिस का सहयोग करेगी तो इन गैंगस्टरों का आसानी से खात्मा किया जा सकता है।