{"_id":"5c769d61bdec224a611c22ca","slug":"punjab-chief-minister-amarinder-singh-met-top-officials-of-army-paramilitary-and-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात, सीमा पर हालात को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात, सीमा पर हालात को लेकर हुई चर्चा
Thu, 28 Feb 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम अमरिंदर सिंह ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अफवाहों के खिलाफ सावधान रहने की अपील करते हुए बुधवार शाम को सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह अगले दो दिनों में अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फरीदकोट और फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों में विश्वास पैदा करेंगे। उन्होंने सीमा पर ताजा हालात को लेकर पुलिस, सुरक्षा बलों और लोगों को स्थिति के बारे में चौकस रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थिति से निपटने के लिए सेना को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और यह सुनिश्चित किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा क्षेत्र स्थिर और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि राज्य एलओसी पर बढ़ते तनाव के बीच किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में सेना के ठिकानों और हवाई अड्डों सहित सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। किसी भी स्थिति को संभालने के लिए नागरिक अस्पतालों को तैयार करने के लिए कहा। बैठक में मेजर जनरल आर के सिंह, सुनील मोहन (डीआईजी बीएसएफ), एसके लीडर राहुल नाइक और अचल शर्मा (कमांडेंट आईटीबीपी) शामिल थे।
इससे पहले, चंडीगढ़ छोड़ने से पहले, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के पुलिस और नागरिक प्रशासन की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।