फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab changed the timings of offices, jam on the roads of Chandigarh

Chandigarh News: पंजाब ने बदला दफ्तरों का समय, चंडीगढ़ की सड़कों पर लगा जाम

Wed, 03 May 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab changed the timings of offices, jam on the roads of Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के आदेश पर मंगलवार से सरकारी दफ्तरों का समय बदल गया। पहले दिन चंडीगढ़ में कई जगह यातायात व्यवस्था बिगड़ती हुई नजर आई। दफ्तर खुलने के नए समय सुबह करीब 7:00 बजे और बंद होने के समय दोपहर 2:00 बजे के बाद कई इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ गया और कई जगह जाम की स्थिति भी बनी, जिससे पुलिस को खासी कसरत करनी पड़ी। सुबह के वक्त रोजाना खाली रहने वाली सड़कों पर सामान्य से दोगुने वाहन नजर आए। पंजाब सरकार की ओर से इस नई टाइमिंग को लेकर चंडीगढ़ यातायात पुलिस के साथ कोई पूर्व आधिकारिक संवाद भी नहीं हुआ था। अगर ऐसा हुआ होता तो यातायात पुलिस लोगों के लिए कोई एडवाइजरी भी जारी कर सकती थी। मंगलवार सुबह 7:00 बजे बड़ी संख्या में वाहन जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर हल्लोमाजरा और ट्रिब्यून चौक तक नजर आए। आमतौर सुबह 7 से 8 बजे इस मार्ग पर कम वाहन होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-35 में किसान भवन से लेकर पंजाब सिविल सचिवालय तक सुबह 7:00 बजे बड़ी संख्या में वाहनों में सवार कर्मचारी दफ्तर को जाते दिखे। इस दौरान यहां जाम की स्थिति ही देखी गई। इसी तरह सेक्टर 16-17 के स्टेडियम चौक के पास जाम की स्थिति रही। वहीं, पंजाब के सरकारी कार्यालयों के बंद होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद से लगभग 3 बजे तक सड़कों पर यातायात का दबाव देखा गया। सेक्टर-16 के स्टेडियम चौक से सेक्टर-22 की लाइटों तक वाहनों की कतार लग गई। मटका चौक पर भी ढाई बजे के बाद वाहनों का दबाव नजर आया। कई जगह स्कूल बसें भी जाम में फंसी नजर आईं। शहरवासी इस जाम का शिकार हुए और देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचे। हालांकि इस बीच आम तौर पर सुबह 9:30 बजे और शाम को 4:00 बजे वाहनों की संख्या में कुछ कमी देखी गई।
विज्ञापन


कोई संवाद नहीं हुआ, अब कर रहे समीक्षा : एसएसपी यातायात
चंडीगढ़ की एसएसपी यातायात मनीषा चौधरी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से ट्रैफिक पुलिस के साथ नए दफ्तर टाइम को लेकर कोई आधिकारिक संवाद नहीं किया गया। दो-तीन दिन स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। देखा जाएगा कि किन रूटों पर वाहनों की ज्यादा संख्या है, वहां उचित प्रबंध कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमतौर पर ज्यादातर कर्मी नयागांव, कंसल जैसी जगहों से आते हैं, जहां सुबह साढ़े 8 से साढ़े 10 बजे तक जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। यदि जरूरत पड़ेगी तो खुड्डा लाहौरा, मुल्लांपुर और मोहाली वाले रूट पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed