{"_id":"5d79eac38ebc3e01740f564f","slug":"punjab-cabinet-minister-sadhu-singh-dharamsot-statement-on-baldev-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के मंत्री धर्मसोत का बड़ा बयान, बोले- बलदेव कहीं पाक एजेंट तो नहीं, जांच होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के मंत्री धर्मसोत का बड़ा बयान, बोले- बलदेव कहीं पाक एजेंट तो नहीं, जांच होनी चाहिए
Thu, 12 Sep 2019 12:34 PM IST
खुशबू गोयल
केवल कृष्ण, अमर उजाला, खन्ना(लुधियाना)
केवल कृष्ण, अमर उजाला, खन्ना(लुधियाना)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
साधु सिंह धर्मसोत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने पाकिस्तान से भागकर भारत में शरण लेने आए बलदेव कुमार पर बड़ा बयान दिया है।
लुधियाना के समराला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कहा कि बलदेव कुमार का भारत आने का मकसद कहीं कुछ और तो नहीं। कहीं वह पाकिस्तान का एजेंट तो नहीं, जो ऐसी बातें मीडिया में कर रहा है। मैं अपील करता हूं कि बलदेव मीडिया के जरिए जो बातें कर रहा है, उसको बंद करवाया जाए और बलदेव को नजर बंद किया जाए। नजर बंद करने के बाद बलदेव से पूछताछ की जाए।
मंत्री ने कहा कि बलदेव जैसी बातें कर रहा है, इससे पंजाब का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि वह बलदेव की खुफिया एजेंसियों से जांच करवाए। जब तक जब तक उसकी सच्चाई सामने नहीं आती सामने नहीं आती, तब तक बलदेव कुमार की बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए
उधर खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने भी कहा कि अगर बलदेव कुमार की बात में कुछ सच्चाई हुई तो उसकी मदद जरूर की जाएगी। लेकिन अगर उसकी बातों पर शक हो रहा है तो इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। शिवसेना हिंद के प्रधान निशांत शर्मा ने भी केंद्र व पंजाब सरकार से मांग की है कि जब तक बलदेव की सचाई सामने नहीं आती, तब तक के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए।

बता दें कि बलदेव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक भी रह चुके हैं। बलदेव का कहना है कि ना केवल अल्पसंख्यक बल्कि वहां (पाकिस्तान) तो मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं हैं। हम पाकिस्तान में कई सारी परेशानियों के बीच रहे हैं। मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि मुझे यहां शरण दें। मैं वापस नहीं जाऊंगा।
बलदेव फिलहाल अपने परिवार के साथ पंजाब के खन्ना में हैं। बलदेव 12 अगस्त को तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने परिवार को पंजाब के लुधियाना में रिश्तेदारों के पास खन्ना भेजा है। वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू और सिख नेताओं की भी वहां हत्या हो रही है, यही कारण है कि वह भी जल्द ही भारत में शरण के लिए आवेदन करेंगे।
बलदेव ने 2007 में पंजाब के खन्ना की रहने वाली भावना से शादी की थी, उस समय वह पाकिस्तान में पार्षद थे और बाद में विधायक भी बने। वह फिलहाल खन्ना के समराला मार्ग टाउन स्थित दो कमरों के किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी पत्नी अभी भी भारतीय हैं, जबकि उनके दो बच्चे सैम (10) और रिया (11) पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनकी बेटी रिया का थैलेसीमिया का इलाज चल रहा है।