{"_id":"5d76874d8ebc3e0147578dc4","slug":"punjab-cabinet-meeting-in-sultanpur-lodhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार चंडीगढ़ से बाहर पंजाब कैबिनेट की बैठक, सुल्तानपुर लोधी में हो सकते बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार चंडीगढ़ से बाहर पंजाब कैबिनेट की बैठक, सुल्तानपुर लोधी में हो सकते बड़े फैसले
Tue, 10 Sep 2019 12:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कैबिनेट की बैठक पहली बार प्रदेश के धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक स्थान सुलतानपुर लोधी में होने जा रही है। यह पहला अवसर है जब कैबिनेट की बैठक राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय या पंजाब भवन में होने की बजाए राज्य के किसी कस्बे में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह की ओर से मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को आम राज प्रबंध विभाग की मंत्रिमंडल मामले शाखा की मार्फत भेजे पत्र में कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक 10 सितंबर, 2019 को दोपहर 12 बजे कमेटी रूम एग्रीकल्चर मार्केट कमेटी कांपलेक्स सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला में होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट की यह बैठक पहले 2 सितंबर को चंडीगढ़ में निर्धारित की गई लेकिन बाद में उसकी तारीख 4 सितंबर कर दी गई। अब नए सिरे से बैठक संबंधी नोटिस जारी करते हुए इसका आयोजन चंडीगढ़ से बाहर सुलतानपुर लोधी में करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इस बीच, माना जा रहा है कि बैठक में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ इस दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बारे कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
इसके साथ ही, बैठक में यह फैसला भी लिया जा सकता है कि 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों व आयोजन के बारे में एलान के लिए पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जाए। दरअसल, इस बारे में प्रदेश के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहले ही अपने सुझाव भेजते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की है।