पंजाब कैबिनेट की बैठक में 10 अहम फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के डेवलपरों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर रेगुलेराइजेशन के लिए एक और मौका देने का फैसला लिया है।
अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों, इमारतों को नियमित करवाने व वाटर सप्लाई, सीवरेज, बिजली कनेक्शन, सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंजाब लॉ (स्पेशल प्रोविजंस) ऑर्डिनेंस-2014 के जरिए पंजाब लॉ (स्पेशल प्रोविजंस) एक्ट को एक वर्ष और बढ़ाने को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। यह बैठक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई।
मिलेगी पानी, सीवरेज, बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम प्लॉट, इमारतों के मालिकों को उनकी संपत्ति नियमित करवाने का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उठाया गया है, ताकि वह प्लॉटों की खरीद-बेच की सुविधा प्राप्त कर सकें और बुनियादी सुविधाएं हासिल कर सकें।
इसके अलावा यह प्रयास मकान व शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग को लंबित आवेदन निपटाने की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। वहीं, लैंड ऑनर्स बिकम पार्टनर्स इन डेवलपमेंट नीति में संशोधन करके जमीन के प्रयोग में तबदीली/बाहरी विकास, चार्जिस और अन्य फुटकर चार्जिस के भुगतान के संबध में जमीन मालिकों को सुविधा प्रदान की गई है।
कैबिनेट के अन्य फैसले
लॉटरियों पर टैक्स में वृद्धि
चालू वर्ष के खरीफ सीजन में धान की निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित होगी
भारतीय कबड्डी टीम की 9 महिला खिलाड़ियों को मार्कफेड में नियुक्ति
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी जेल मैनुअल की समीक्षा
जेल विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 के 23 नए पदों के सृजित होंगे, 16 पद पुन: बहाल करने का फैसला
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए नए बने कम्युनिटी होम चलाने को 48 पद स्वीकृत
सीमावर्ती और कंडी क्षेत्रों में डाक्टरों व अध्यापकों की भर्ती और तैनाती के लिए बनेगी नीति