फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Expansion 2022 CM Bhagwant Mann AAP Sarkar Expend Today News in Hindi All Update

Punjab Cabinet Expansion: जानें कौन बने पंजाब के पांच नए मंत्री... एक हिंदू और चार सिख चेहरों का समीकरण

Mon, 04 Jul 2022 06:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

 पंजाब सरकार ने अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार में कई समीकरणों को एक साथ साधा। नए बने मंत्रियों में एक महिला, एक हिंदू और तीन सिख चेहरे शामिल हैं।   

विज्ञापन
Punjab Cabinet Expansion 2022 CM Bhagwant Mann AAP Sarkar Expend Today News in Hindi All Update
भगवंत मान सरकार में पांच नए मंत्री शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार शाम पांच बजे पंजाब सरकार में पांच नए मंत्री शामिल हो गए। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सभी को शपथ दिलाई। जिन पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, पहली बार चुन कर आए अमृतसर दक्षिण से विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान और गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी शामिल हैं। जानें नए मंत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर 

डॉ. निज्जर पेशे से डॉक्टर हैं और अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे सिखों के सबसे पुराने धार्मिक व शिक्षण संस्थान चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष भी हैं। वे पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रहे हैं। 
विज्ञापन

अमन अरोड़ा

तेजतर्रार वक्ता माने जाने वाले अमन अरोड़ा सुनाम से दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बड़ी लीड से जीत हासिल की थी। उनके पिता बाबू भगवान दास अरोड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल गगन मान 

खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान प्रसिद्ध गायिका हैं और आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान भी रह चुकी हैं।  

चेतन सिंह जौड़ामाजरा

54 साल के चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना से विधायक हैं और गैर राजनीतिक परिवार से हैं। वे आम आदमी पार्टी की जिला पटियाला की ग्रामीण यूनिट के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में जौड़ामाजरा ने बड़े अंतर से पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को पटखनी दी थी। 

फौजा सिंह सरारी

फौजा सिंह सरारी गुरुहरसहाय के विधायक हैं और पूर्व पुलिस कर्मचारी हैं। रिटायरमेंट के बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और बड़ी जीत हासिल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed