फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab by-election, Sukhbir Badal held Election campaigned in Dakha

सुखबीर बादल बोले-सिखों को विभाजित करने पर आमादा हैं कैप्टन, मजीठिया ने लगाए ये आरोप

Mon, 14 Oct 2019 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/सुल्तानपुर लोधी(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/सुल्तानपुर लोधी(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab by-election, Sukhbir Badal held Election campaigned in Dakha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सिखों में बंटवारा करवाने पर तुले गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के मशवरे के खिलाफ अलग पंडाल सजाकर सिखों को विभाजित करने वाली नापाक चाल को उनकी पार्टी कभी कामयाब नहीं होने देगी। 

विज्ञापन


वह सोमवार को हलका दाखा से प्रत्याशी मनप्रीत अयाली के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने ढाई साल के शासन में कभी कोई धार्मिक समागम नहीं करवाया। सीएम बनने के बाद कैप्टन श्री दरबार साहिब माथा टेकने तक नहीं गए। 
विज्ञापन


पंजाब में नशे के मुद्दे पर बादल ने कहा कि कांग्रेसी सरकार के राज में अब नशे की होम डिलीवरी होने लगी है क्योंकि कांग्रेसी मंत्री और विधायक ड्रग माफिया को आश्रय दे रहे हैं। दाखा विधानसभा के संबंध में बादल ने कहा कि कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू लुधियाना से दो बार जीत चुके हैं, पर उन्होंने इस क्षेत्र में कोई काम नहीं करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पहले आप विधायक एचएस फूलका भी लोगों को मझधार में छोड़ कर जा चुके है। कांग्रेसी प्रत्याशी संदीप संधू एक बाहर वाला व्यक्ति है, इस हलके के 10 गांवों के नाम तक नहीं पता। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों सहित कई नेता मौजूद थे।

इंदिरा गांधी का मकसद पूरा कर रहे कैप्टन : मजीठिया
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने को लेकर अकाली-बीजेपी व कांग्रेस में खींचतान बढ़ती जा रही है। सोमवार को एसजीपीसी की तरफ से कराए जाने वाले समागम के प्रबंधों का जायजा लेने सुल्तानपुर लोधी पहुंचे पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी चाल रही है कि बांटो और राज करो। जिस तरह इंदिरा गांधी का एक ही मकसद था कि किसी भी तरीके से सिखों को मानसिक चोट पहुंचाई जाए। 

इसे अब कैप्टन पूरा कर रहे हैं। वह सुल्तानपुर लोधी पहुंचने पर सबसे पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए फिर पंगत में बैठकर लंगर छकने के बाद लंगर वितरित करने की सेवा। उसके बाद बर्तन साफ किए और फिर बाद में अकाली दल की ओर से शुरू की गई पेंट सेवा में खुद ब्रश उठाकर सेवा की।

मजीठिया ने सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल कैप्टन और उनके मंत्री इंदिरा गांधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा सिखों को बांटने की कोशिश करती रही है, आज भी वही कर रही है। 

हरियाणा में अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने पर मजीठिया ने कहा कि पंजाब में हम इकट्ठे लड़ रहे हैं, इस पर कोई सवाल नहीं है। हरियाणा में समझौता टूट गया है, इस बारे में संगत जानती है। हरियाणा के अपने मुद्दे हैं और पंजाब के अपने। इन दोनों को जोड़ कर नहीं देखा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed