{"_id":"5da72a918ebc3e01431c1d6e","slug":"punjab-by-election-captain-amarinder-singh-rally-in-jalalabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर के गढ़ में कैप्टन ने की रैली, सुरक्षाकर्मियों ने खेलमंत्री को सीएम की कार में बैठने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर के गढ़ में कैप्टन ने की रैली, सुरक्षाकर्मियों ने खेलमंत्री को सीएम की कार में बैठने से रोका
Wed, 16 Oct 2019 08:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद के गांव मोहला में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया था। जैसे कैप्टन मोहला पहुंचे उनकी सरकारी गाड़ी वहां पहुंची। गाड़ी में खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी बैठने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार में बैठने से मना कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह अपनी कार से जलालाबाद पहुंचें। सुरक्षाकर्मी के इतने कहने पर सोढ़ी की उक्त कर्मी से कहासुनी हो गई। उसके बाद सोढ़ी और राजा वडिंग अपनी कार में बैठकर जलालाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री कैप्टन बुधवार को जलालाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
जलालाबाद में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला के लिए सब्जी मंडी चौक और शहीद ऊधम सिंह चौक पर कार्यक्रम था। जहां कैप्टन ने लोगों को संबोधित करना था। कैप्टन सब्जी मंडी चौक पर नहीं रुके और सीधा शहीद ऊधम सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने जलालाबाद के लोगों से आंवला को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
कैप्टन बोले, जलालाबाद को चंडीगढ़ जैसा बना देंगे। अकाली दल के अध्यक्ष जलालाबाद में दस साल तक रहे, लेकिन जलालाबाद का विकास तक नहीं किया है। सिर्फ लोगों से झूठे वादे करते रहे और लोगों को गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि जलालाबाद हलके का सर्वपक्षीय विकास करवाना और यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस नेता आशा कुमारी, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, इंद्रजीत सिंह बुलारिया, मुहम्मद सदीक सांसद, शेर सिंह घुबाया पूर्व सांसद मौजूद थे।