फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget Session 2022 Points on Sidhu Moose Wala Murder Case In Assembly Today News In Hindi

पंजाब का बजट सत्र: पहले दिन कानून-व्यवस्था पर सदन में विपक्ष का हंगामा, मूसेवाला समेत 11 शख्सियतों को दी गई श्रद्धांजलि 

Fri, 24 Jun 2022 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 03:40 PM IST
सार

बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और शिअद कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधेंगे। खासकर पिछले महीने लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर हंगामे के आसार हैं। वादे नहीं पूरा करने पर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर होंगे। 

विज्ञापन
Punjab Budget Session 2022 Points on Sidhu Moose Wala Murder Case In Assembly Today News In Hindi
सदन से कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा के दूसरे बजट सत्र के पहले ही दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर दिया गया स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने और स्पीकर द्वारा सदन में इस मुद्दे पर बहस कराने से इनकार किए जाने का विरोध करते हुए जोरदार हंगामा किया। इसमें अकाली दल और भाजपा के सदस्यों ने भी कांग्रेस का साथ दिया और सभी विपक्षी सदस्य वेल में पहुंचकर काफी समय तक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए जबकि अकाली दल के सदस्य अपनी सीटों पर बैठ गए और उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


दोपहर को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर दिया गया स्थगन प्रस्ताव नामंजूर किए जाने पर ऐतराज जताते हुए सदन में बहस कराने की मांग की। बाजवा ने स्पीकर से कहा कि कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया गया है कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


उन्होंने स्पीकर से पूछा कि कानून-व्यवस्था का मामला सब-ज्यूडियस (अदालत में विचाराधीन) कैसे हो सकता है? इसका स्पीकर ने कोई जवाब न देते हुए सदन में शून्यकाल का एलान किया और कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को बोलने का न्योता दिया लेकिन खैरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजकुमार चब्बेवाल ने भी बोलना शुरू किया, जिसके जवाब में सत्ता पक्ष के सदस्य भी विरोध जताने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन लूट, डकैती और कत्ल की वारदात हो रहीं हैं और सरकार लगातार बढ़ती वारदात को रोक पाने में नाकाम हो रही है। विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की थी लेकिन उसे भी नहीं माना गया, इसलिए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में बहस होनी चाहिए। उन्होंने स्पीकर से बहस के लिए समय देने की मांग की, जिस पर स्पीकर ने उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अपनी बात रखने को कहा।

इसके बाद बाजवा समेत कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए और बहस कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। तब अन्य विपक्षी सदस्यों भाजपा, अकाली दल और बसपा के नेता भी कांग्रेस के साथ वेल में पहुंच गए और नारेबाजी में शामिल हो गए। अपनी बात न सुने जाने पर कांग्रेस और भाजपा के सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए, जब अन्य दलों के सदस्य अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए।

जब गोलियां चलती हैं तो अनुभव धरा रह जाता है
हंगामे के बीच स्पीकर ने प्रताप बाजवा को समझाने का प्रयास करते हुए कहा, ‘आप अनुभवी नेता हैं, ऐसा न करें।’ इस पर बाजवा ने कहा- शाम को जब गोलियां चलती हैं तो अनुभव धरा रह जाता है। मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि उन्हें भी धमकियां मिली हैं। जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं फिर आम लोगों का क्या होगा?

स्पीकर सर, इन्हें सदन से बाहर न जाने दें: अमन अरोड़ा
पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को उस समय स्थिति हास्यास्पद भी हो गई जब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बहस कराने की मांग को लेकर वेल में नारेबाजी कर विपक्षी सदस्यों को लेकर आप विधायक अमन अरोड़ा ने अपनी सीट से स्पीकर को संबोधित करते हुए बार-बार कहा- स्पीकर सर, इन्हें सदन से बाहर (वॉकआउट) न जाने दें। दरअसल, स्पीकर की चेयर के सामने मार्शल ने सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था और सभी विपक्षी सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। अमन अरोड़ा ने स्पीकर से कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था का सच भी सामने आएगा, जिसे विपक्षी सदस्य सुनने को तैयार नहीं हैं और इस तरह सदन से बाहर जाने (वॉकआउट) की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों को बाहर न जाने दिया जाए। उन्होंने स्पीकर से यह भी कहा कि वे मार्शल को आदेश दें कि इन सभी सदस्यों को बाहर जाने से रोकें। अमन अरोड़ा ने विपक्षी सदस्यों से भी कहा कि वे बैठें और सब कुछ सुनकर जाएं।

सिद्धू मूसेवाला सहित पंजाब की 11 शख्सियतों को दी गई श्रद्धांजलि 
बजट सत्र में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला समेत 11 शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री हरदीप इंदर सिंह बादल और जत्थेदार तोता सिंह को भी सदन में याद किया गया। शख्सियतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन 13 मिनट तक चला इसके बाद 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

16वीं पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। पहले दिन सदन ने पूर्व मंत्री हरदीप इंदर सिंह बादल और जत्थेदार तोता सिंह के अलावा पूर्व विधायक सुखदेव सिंह और शिंगारा राम सहूंगड़ा को श्रद्धांजलि भेंट की गई। सदन ने स्वतंत्रता सेनानी तारा सिंह, स्वर्ण सिंह, करोड़ा सिंह और सुखराज सिंह संधावालीया को भी श्रद्धा के फूल भेंट किए गए, जिन्होंने देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई।
 
इस दौरान सदन ने पर्वतारोही गुरचरन सिंह भंगू अर्जुन अवार्डी को भी श्रद्धांजलि भेंट की, जिन्होंने 1965 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस दौरान एथलेटिक्स के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले महान एथलीट हरी चंद अर्जुन अवार्डी को भी सदन ने श्रद्धांजलि दी। सदन ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) को भी श्रद्धांजलि भेंट की। सदन ने शिरोमणि कमेटी के पूर्व जूनियर मीत प्रधान और प्रसिद्ध सिख शख्सियत प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed