फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab budget by parminder singh dhindhsa, main points

पंजाब बजट पेश: पढ़ें, जनता से जुड़ी खास बातें

Wed, 18 Mar 2015 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
punjab budget by parminder singh dhindhsa, main points

पंजाब के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने विधानसभा में आज प्रदेश सरकार का बजट पेश कर दिया। 2015-16 के लिए कुल 79314 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जोकि करीब 125 करोड़ रुपये घाटे का बजट है।

विज्ञापन


बजट में हालांकि जनता पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा गया, ब्लकि सहायक धंधों के लिए बिजली के दाम कम कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई लोकलुभावन घोषणाएं वित्तमंत्री ने इस बजट में की हैं।
विज्ञापन


गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना का ऐलान किया गया है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 50 करोड़ की भगत पूर्ण सिंह योजना का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं का खास ख्याल रखा गया है। हर जिले में गउशाला बनाने के लिए आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए डॉग पाउंडस बनाने का ऐलान किया गया है।

बजट में मुख्य तौर पर किसानों पर फोकस किया गया है। यहां तक कि आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवार के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है।

देखिए, किस मद को कितना बजट मिला

punjab budget by parminder singh dhindhsa, main points

  • गन्ना उत्पादकों और चीनी के 600 करोड़
  • छोटे उद्यमियों के लिए उद्यम विकास प्रोग्राम शुरु होगा 100 करोड़ बजट
  • इस साल का योजना आकार 21171 करोड़, पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा
  • पंजाब स्पोट्स कांपलेक्स का सलाना बजट होगा 50 करोड़
  • एससी वेलफेयर के लिए 45 करोड़ रुपये
  • ई रिक्शा जल्द शुरू करेगी सरकार, इसके लिए जल्द स्कीम
  • सैर-सपाटा और सभ्याचार के लिए 500 करोड़
  • अमृतसर में सैर-सपाटा और सभ्याचार के लिए 500 करोड़ अलग से
  • खेतीबाड़ी क्षेत्र के लिए 3512 करोड़ रुपये
  • गन्ना उत्पादकों के लिए 600 दकरोड़
  • पंजाब एग्रीकल्चर यूनि के लिए 300 करोड़
  • 230 करोड़ खेती के सहायक धंधों के लिए
  • भूमि और जल संरक्षण के लिए 181 करोड़
  • सहायक धंधों के लिए बिजली रेट में कटौती
  • सिंचाई के लिए 1005 करोड़
  • पेंडू विकास के लिए 1710 करोड़
  • बागवानी मिशन के लिए 63.50 करोड़
  • आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवारों के लिए 20 करोड़
  • युवाओं के लिए हुनर विकास केंद्र के लिए 200 करोड़
  • राष्ट्रीय खुराक सुरक्षा मिशन के लिए 50 करोड़
  • आटा दाल स्कीम 400 करोड़
  • सिंचाई के लिए 3126 करोड़
  • किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 5484 करोड़
  • गैर पारंपरिक ऊर्जा पर विशेष जोर देने की बात
  • राष्ट्रीय शहीदों के नाम पर सड़कों के लिए 2018 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed