फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget 2024: Mann government will spend Rs 550 crore on transportation

Punjab Budget: परिवहन पर खर्च होंगे 550 करोड़, महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, 10 करोड़ से EV को बढ़ावा

Tue, 05 Mar 2024 05:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 05:42 PM IST
सार

पंजाब रोडवेज पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। इसके खातिर पंजाब सरकार ने बजट में 450 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वहीं सरकार 10 करोड़ रुपये से ईवी को बढ़ावा देगी। इस साल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर 25 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान है। 

विज्ञापन
Punjab Budget 2024: Mann government will spend Rs 550 crore on transportation
Punjab Budget 2024: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार परिवहन सेवाओं पर इस वित्त वर्ष में 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसमें नए वाहनों की खरीद और मरम्मत आदि शामिल है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए कहा कि ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस वर्ष 10 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान बजट में रखा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत पंजाबियों को देश के विभिन्न तीर्थ स्थानों की मुफ्त तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार चालू वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति शुरू की है, जिसके तहत प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 10 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। लुधियाना और मोरिंडा में वाहन स्क्रैपिंग सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके तहत नए गैर परिवहन वाहनों को मोटर वाहन कर में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए जारी रहेगी मुफ्त बस यात्रा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चालू वर्ष के दौरान राज्य में लगभग 11 करोड़ महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया है, जिसके लिए सरकार द्वारा 450 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस सेवा को जारी रखने के लिए चालू वित्त वर्ष में भी 450 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed