फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab boy arrests from haryana girl friend school in bahadurgarh

भाई बनकर नाबालिग छात्रा को भगाने आया युवक, आईकार्ड देखकर चौंकी टीचर

Sat, 30 Dec 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Sat, 30 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
punjab boy arrests from haryana girl friend school in bahadurgarh
लड़की को भगाने आया युवक गिरफ्तार
एक युवक भाई बनकर नाबालिग छात्रा को भगाने के लिए स्कूल पहुंच गया, लेकिन टीचर ने जब उसका आईकार्ड चेक किया तो उसके होश उड़ गए। मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है। स्कूल के शिक्षकों की सूझबूझ से भाई बनकर एक नाबालिग छात्रा को पंजाब से भगाने आए दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ लिया गया। शक होने पर शिक्षकों ने युवक का आई कार्ड चेक किया तो उसकी पहचान दूसरे धर्म की निकली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-6 चौकी के प्रभारी एसआई बालकिशन ने बताया कि छात्रा के नाना की शिकायत पर युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-354 के तहत केस दर्ज किया है। युवक को जेल भेज दिया गया है। छात्रा ने छेड़छाड़ की बात कही है। लव जेहाद के एंगल से भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी 17 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बीते वीरवार को एक युवक छात्रा के स्कूल में आया। युवक ने स्कूल के विजिटर रजिस्टर में महेंद्र नाम से एंट्री की।
विज्ञापन


उसने अध्यापकों से कहा कि वह छात्रा का भाई है और उससे मिलने आया है। अध्यापकों को शंका हुई तो उन्होंने उससे पूछताछ की और उसका आई कार्ड चेक किया। आई कार्ड में उसका नाम जांबाज हुसैन पाया गया। इस पर अध्यापकों ने उसे पकड़ लिया और छात्रा के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा पर बना रहा था शादी करने का दबाव

punjab boy arrests from haryana girl friend school in bahadurgarh
marriage - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी युवक जांबाज हुसैन (20) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। फिलहाल वह पंजाब के मोहाली में यूनिवर्सल ग्रुप के कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। छात्रा पहले युवक के गांव में रहती थी। आरोप है कि युवक ने छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश की थी। छात्रा के मना करने पर वह उसे तंग करने लगा तो परिजनों ने छात्रा को बहादुरगढ़ नाना के पास भेज दिया। युवक यहां भी उसका पीछा करते-करते पहुंच गया। आरोप है कि वह छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

छात्रा को तीन साल से कर रहा है परेशान
छात्रा के नाना ने बताया कि युवक तीन साल से उनकी नातिन के पीछे पड़ा है। उसने पहले भी कई बार छात्रा को भगाने का प्रयास किया। एक बार उसे पकड़ा भी था। तब उसके परिजनों के माफी मांगने पर समझौता हो गया था। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 27 दिसंबर को वह छात्रा के स्कूल में आ गया। भला हो अध्यापकों का जिन्होंने उसे समय रहते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले भी एक लड़की को भगा लाया था
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि युवक पहले भी बंगलूरू से एक दूसरे धर्म की लड़की को भगा लाया था। तब छात्रा के परिजनों ने उसकी खूब पिटाई की थी। परिजनों का आरोप है कि युवक की कोई न कोई मदद जरूर कर रहा है। युवक एक मकसद के तहत ऐसा कर रहा है। युवक को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि वह ऐसी हरकत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed