{"_id":"62d00d57ffaa54476023070f","slug":"punjab-board-released-schedule-for-filling-compartment-exam-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपार्टमेंट परीक्षा: पंजाब बोर्ड ने जारी किया फीस भरने का शेड्यूल, यहां जानें आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपार्टमेंट परीक्षा: पंजाब बोर्ड ने जारी किया फीस भरने का शेड्यूल, यहां जानें आखिरी तारीख
Thu, 14 Jul 2022 06:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:09 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैकिंग गेटवे के माध्यम से जमा करवाई जा सकेगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के रोल नंबर केवल पीएसईबी की वेबसाइट पर उपल्बध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड
- फोटो : PSEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 10वीं व 12वीं की री-अपीयर/कंपार्टमेंट व अतिरिक्त परीक्षा देने के फार्म व फीस भरने संबंधी शेड्यूल गुरुवार को जारी किया। परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि यह परीक्षाएं अगस्त महीने के अंत या सितंबर माह में करवाने की योजना है। 10वीं कक्षा के लिए परीक्षा फीस 1050 रुपये व 12वीं कक्षा के लिए 1350 रुपये प्रति परीक्षार्थी फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
30 जुलाई तक बिना लेट फीस दाखिला फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फीस भरने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा फार्म अपने जिले के क्षेत्रीय दफ्तर में आठ अगस्त 2022 तक तक जमा करवा सकेंगे। आखिरी तिथि निकलने के बाद प्रति परीक्षार्थी एक हजार रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन फीस नौ अगस्त तक जमा करवाई जा सकेगी। 16 अगस्त तक परीक्षार्थी अपने फार्म क्षेत्रीय दफ्तर में जमा करवा सकेंगे। वहीं 2000 रुपये लेट फीस के साथ 18 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन फीस जमा करवाई जा सकेगी। 24 अगस्त 2022 तक क्षेत्रीय दफ्तर में परीक्षार्थी अपने परीक्षा फार्म जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की वेबसाइट से मिलेंगे रोल नंबर
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैकिंग गेटवे के माध्यम से जमा करवाई जा सकेगी। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के रोल नंबर केवल पीएसईबी की वेबसाइट पर उपल्बध करवाए जाएंगे, जो परीक्षार्थी सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी हासिल करना चाहते हैं, वह इस संबंधी अपने परीक्षा फार्म में ऑप्शन देंगे। साथ ही इसके लिए 100 रुपये फीस अलग से जमा करवाएंगे। परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी, प्रॉस्पेक्ट्स व ऑनलाइन परीक्षा फार्म पीएसईबी की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपल्बध है।
विज्ञापन