फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Board has given relief to outsiders from 1969 till now

पंजाब बोर्ड के सालों पुराने सर्टिफिकेट्स की गलतियां होंगी दूर लेकिन...

Thu, 14 Sep 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Thu, 14 Sep 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Punjab Board has given relief to outsiders from 1969 till now
PSEB - फोटो : File Photo
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से अब तक पास आउट करोड़ों लोगों को बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। यदि किसी के सर्टिफिकेट में नाम, उम्र या किसी भी प्रकार की कोई गलती है तो वह इसे ठीक करवा पाएंगे। हालांकि, लोगों को इसके लिए मोटी रकम अदा करनी होगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रत्येक गलती की फीस एक हजार रुपये तय की है। इसके अलावा प्रति साल के हिसाब से लेट फीस भी वसूली जाएगी। ऐसे में एक सर्टिफिकेट में सुधार करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम पांच से सात हजार रुपये खर्च आना तय है।
विज्ञापन


वहीं पुराने केस में यह काफी बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, यह पहला मौका है जब बोर्ड के गठित होने से लेकर अब तक लोगों को सर्टिफि केट की गलतियां ठीक करवाने का मौका दिया है। इसमें 1969 से लेकर 2016 तक केस शामिल हो पाएंगे। हालांकि पहले बोर्ड द्वारा यह दो साल की समय अवधि के बीच में दिया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे भरनी होगी फीस

Punjab Board has given relief to outsiders from 1969 till now
अब अदालत जाने से होगी छुट्टी
इससे पहले पांच साल या इससे पुराने सर्टिफिकेट की कमियों को दूर करवाने के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ती थी। अब बोर्ड के इस फैसले से लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत होगी। 

मोबाइल पर आएगा मैसेज
बोर्ड का दावा है कि सर्टिफिकेट बनाने का काम भी आसान हो जाएगा। विद्यार्थियों को फीस, रसीद नंबर, डायरी नंबर की स्थिति बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट भेजने की तारीख, रजिस्ट्री नंबर आदि भी लोगों को मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। 

ऐसे भरनी होगी फीस
विद्यार्थियों को गलतियां सुधारने के लिए बोर्ड से पास की परीक्षा के साल से पांच सौ रुपये माफी फीस के अलावा प्रति गलती एक हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं, लोगों को फार्म भरने के लिए बोर्ड के दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोगों क्षेत्रीय दफ्तर में ही फार्म भर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed