{"_id":"64380a577bac434efe0a6c95","slug":"punjab-board-class-8th-result-will-released-in-the-last-week-of-april-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board: कब आएगा 8वीं कक्षा का रिजल्ट? पंजाब बोर्ड ने खुद ही बता दिया, यहां देख सकेंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board: कब आएगा 8वीं कक्षा का रिजल्ट? पंजाब बोर्ड ने खुद ही बता दिया, यहां देख सकेंगे परिणाम
Thu, 13 Apr 2023 07:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:32 PM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम संबंधी अफवाहों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड
- फोटो : PSEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते में घोषित करेगा। पीएसईबी में इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पेपर चेक करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पीएसईबी के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को परिणाम से जुड़ी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से ही हासिल करनी होगी। पीएसईबी की 8वीं कक्षा में हर साल दो लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं लेकिन परीक्षा परिणाम को लेकर रोजाना ही सोशल मीडिया में कई तरह की सूचनाएं फैल जाती हैं। इस वजह से छात्र और उनके परिजन भी परेशानी में आ जाते है। हालांकि बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि अभी परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम संबंधी अफवाहों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी। याद रहे कि इससे पहले बोर्ड बोर्ड ने कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित किया था। इसमें सभी जिलों का परीक्षा परिणाम 99 फीसददी से अधिक रहा था। वहीं, मानसा जिले की बेटियों ने पूरे राज्य में टॉप किया था।
विज्ञापन